तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

नई दिल्ली। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत आयोजित “बिहार डेवलपमेंट 2026” कार्यक्रम में सासाराम (रोहतास) की शिक्षिका नूतन पांडे को निःशुल्क एवं निःस्वार्थ शिक्षा सेवा के लिए दिल्ली के प्रतिष्ठित तालकटोरा स्टेडियम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के माननीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया।

यह सम्मान शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उनके सतत प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। नूतन पांडे सीमित संसाधनों के बावजूद जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उनकी पाठशाला में बच्चे दरी और जमीन पर बैठकर अध्ययन करते हैं, जहां भौतिक सुविधाओं से अधिक समर्पण और सेवा भाव को महत्व दिया जाता है।

इस पहल के अंतर्गत उनके विद्यार्थियों को पटना स्थित विद्यापति भवन में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने कविता एवं कहानी लेखन के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रशंसा अर्जित की।

हाल ही में नूतन पांडे को बेंगलुरु और हैदराबाद में “गार्गी उत्कृष्टता सम्मान” से भी नवाज़ा गया। उनका कार्य यह संदेश देता है कि निःस्वार्थ भावना और समर्पण से बिना बड़े संसाधनों के भी शिक्षा का दीप प्रज्वलित किया जा सकता है।

यह सम्मान केवल एक शिक्षिका की उपलब्धि नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर