प्रेस क्लब डेहरी की कार्यकारिणी गठित

प्रेस क्लब डेहरी  sonemattee.com

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। प्रेस क्लब की बैठक राजपुतान मुहल्ला स्थित मातृ शरणम में आयोजित की गई। बैठक जगनारायण पांडे की अध्यक्षता में की गई। जिसमें नए सत्र के लिए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पदों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया और पुराने कार्यकारिणी  को भंग कर नए सत्र के लिए ने कार्यकारिणी समिति बनाई गई। डेहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी द्वारा कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र मिश्रा, चंद्रगुप्त मेहरा, जगनारायण पांडे, मुकेश पांडे को संरक्षक मंडल सह परामर्श समिति के सदस्य बनाया गया। वहीं महासचिव मदन कुमार, सचिव रामअवतार चौधरी, संतोष सिंह, संयुक्त सचिव कमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष विकास चंदन, रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, उप कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार पाठक, संगठन सचिव राघवेंद्र कुमार विशु,  एवं कार्यसमिति सदस्य रामजी रंजन, ओमप्रकाश सिंह, मनोज उपाध्याय, तारिक महमूद, जयप्रकाश मौर्य को मनोनीत किया ।

मौके पर मौजूद डेहरी प्रेस क्लब के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दिया। अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कहा की सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे और सभी पत्रकारों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे । साथ में पत्रकारों की समस्याओं का निवारण प्राथमिक स्तर पर रहेगी।

बैठक का संचालन करते हुए चंद्रगुप्त मेहरा ने 1980 में स्थापित  डेहरी प्रेस क्लब की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

(रिपोर्ट : निशांत राज , तस्वीर : उपेंद्र मिश्रा )

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास