भारतीय महाद्वीप में टाटा ने उड़ाई थी पहली फ्लाइट

 

आज से 85 साल पहले 1932 में कराची से बॉम्बे की पहली फ्लाइट जेआरडी टाटा ने उड़ाई थी। 1932 में ही टाटा सन्स ने टाटा एयरलाइंस की स्थापना की, जो 1946 में सार्वजनिक कंपनी बन गई और इसका नाम बदलकर एयर इंडिया कर दिया गया। जहाज उड़ाने के लिए क्वालिफाई करने वाले जेआरडी टाटा पहले भारतीय थे, जिन्हें हवाई जहाज उड़ाने का लाइसेंस 1929 में मिला था। भारत में कमर्शिएल एविएशन की नींव डालने वाले वह पहले व्यक्ति थे। वह एयर इंडिया इंटरनेशनल की 1978 तक जिम्मेदारी संभालते रहे। 1953 में केेंद्र सरकार ने एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर दिया। हालांकि टाटा ने राष्ट्रीयकरण के बाद एयरलाइंस के चेयरमैन के रूप में कंपनी का नेतृत्व 1977 तक करते रहे। 1977 में प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने टाटा को उनके पद से हटा दिया।
आज एयर इंडिया खराब संचालन और नाकामयाब बिजनस करने का जीता-जागता सबूत बन गई है। कंपनी पर भारी कर्ज है और यही कारण है कि सरकार इसका निजीकरण कर इससे छुटकारा पाना चाहती है। नरेंद्र मोदी सरकार 2014 में सत्ता संभालने के बाद से करीब 16 हजार करोड़ रुपये एयर इंडिया में लगा चुकी है। टाटा ग्रुप एयर इंडिया को अपना हिस्सा बनाना चाहता है। अगर टाटा एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लेता है तो एयर इंडिया का स्वामित्व 64 साल बाद फिर से उसके पास आ जाएगा।
एयर इंडिया की फ्लीट में 118 जहाज हैं और भारत से और भारत तक सबसे ज्यादा पैसेंजर्स को मंजिल तक पहुंचाता है। इसके अलावा कंपनी को दुनियाभर के बड़े एयरपोट्र्स में पार्किंग स्लॉट्स मिले हुए हैं जिसमें न्यू यॉर्क, शिकागो और लंदन शामिल हैं।

Share
  • Related Posts

    भारतीय खाद्य निगम ने विश्व खाद्य कार्यक्रम से किया पाँच-वर्षीय चावल आपूर्ति समझौता

    नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के बीच पाँच…

    Share

    पटना में ‘जेम एक्सीलेंस इवेंट’, बिहार के उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय बाज़ार से जुड़ने का अवसर

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारत सरकार का गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) आगामी 16 जनवरी 2026 को दशरथ मांझी श्रम कौशल विकास केंद्र, पटना में एकदिवसीय ‘जेम एक्सीलेंस इवेंट’ का आयोजन करने जा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल