पटना में ‘जेम एक्सीलेंस इवेंट’, बिहार के उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय बाज़ार से जुड़ने का अवसर

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारत सरकार का गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) आगामी 16 जनवरी 2026 को दशरथ मांझी श्रम कौशल विकास केंद्र, पटना में एकदिवसीय ‘जेम एक्सीलेंस इवेंट’ का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम बिहार के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) देश का एकीकृत डिजिटल सार्वजनिक खरीद मंच है, जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकारों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त संस्थाओं तथा पंचायतों द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद की जाती है। पारदर्शिता, दक्षता और समावेशन जेम के मूल सिद्धांत हैं।

वर्तमान में जेम प्लेटफॉर्म पर देशभर में 24 लाख से अधिक विक्रेता पंजीकृत हैं, जिनमें से 54 हजार से अधिक विक्रेता अकेले बिहार से जुड़े हुए हैं। जेम ने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को सीधे सरकारी खरीदारों से जोड़कर सार्वजनिक खरीद प्रणाली में उनकी भागीदारी को मजबूत किया है।

कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे ‘जेम सेलर संवाद’ का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान जेम की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी, बिहार के उत्कृष्ट विक्रेताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा प्रश्न-उत्तर सत्र के माध्यम से विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही, नए विक्रेताओं के पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिहिर कुमार ने बताया कि जेम केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि जेम का उद्देश्य बिहार के उद्यमियों को पारदर्शी और समान अवसर प्रदान कर राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद व्यवस्था से जोड़ना है, ताकि स्थानीय उद्यम देश के विकास में सक्रिय भागीदार बन सकें।

इस कार्यक्रम में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के साथ-साथ महिला उद्यमी, SC/ST उद्यमी, स्टार्टअप, कारीगर और बुनकर भाग लेंगे। जेम एक्सीलेंस इवेंट बिहार के उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार खोलने वाला मंच सिद्ध होगा।

Share
  • Related Posts

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर