मोक्षभूमि बोधगया में स्थापित होगा टूरिज्म मैनेजमेंट सेंटर

केेंद्र ने दी बौद्ध सर्किट के लिए 250 करोड़ की मंजूरी

गया (मुकेशकुमार सिन्हा)। केंद्र सरकार ने बौद्ध सर्किट के लिए दो सौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए है, जिससे बोधगया में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (आईआईटीएम) की स्थापना की जाएगी और ढाई हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक कन्वेंशन सेंटर बनाया जायेगा। ब्रह्मयोनि, प्रेतशिला और ढुंगेश्वर पर रोप-वे निर्माण के लिए भी स्वीकृति मिल चुकी है। डीपीआर भी बन चुका है।
गया और बोधगया में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में धार्मिक पर्यटक पहुंचते हैं। हिंदू धर्मावलंबी पिंडदान व मोक्ष प्राप्ति के लिए यहां पहुंचते हैं तो बौध धर्म को मानने वालों के लिए यह विश्व में उनके धर्म का उद्गम स्थल है। इसलिए तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सेवा, बेहतर सुविधा की व्यवस्था करने की योजना है, ताकि जो पर्यटक यहां से लौटें वे सुखद अनुभूति लेकर लौटें और ब्रांड एंबेसडर की तरह गयाधाम व बोधगया का प्रचार करें।
बोधगया सिद्धार्थ गौतम बुद्ध की तप:स्थली है, जहां उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था। यह दुनिया का एकमात्र स्थल है, जहां ज्ञान और मोक्ष दोनों प्राप्त होते हैं। पितृपक्ष मेले में गया में पूरा देश दिखता है क्योंकि इस अवसर पर यहां अलग भाषा, अलग वेश के लोग पहुंचते हैं। एक पखवारे तक चलने वाले विश्व विख्यात पितृपक्ष मेले में हर भाषा और जाति के नागरिक देश-विदेश से लाखों की संख्या में आते हैं। जाति-पांति व राजा-रंक का भेद मिटाते हुए लोग फल्गू नदी के किनारे पिंडदान और जलतर्पण कर अपने-अपने पितरों के लिए मोक्ष अर्थात स्वर्ग प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला