रोहतास उद्योगसमूह में भुगतान की अंतिम तारीख 31 दिसंबर

कर्मचारी या आश्रित जरूरी कागजात जमा कर लाभांश प्राप्त करें : एआर वर्मा
डालमियानगर (रोहतास)- सोनमाटी समाचार। हाई कोर्ट ने स्थानीय मृत रोहतास उद्योगसमूह के दो हजार से अधिक कर्मचारियों के बकाए (लाभांश) के भुगतान के लिए अंतिम तिथि (डेड लाइन) 31 दिसम्बर तय की है। देश की आजादी के समय तीन शीर्ष औद्योगिक घरानों (टाटा, बिड़ला व डालमिया) में शुमार एक घराने के डालमियानगर स्थित 500 एकड़ में विस्तृत एशिया प्रसिद्ध कारखाने रोहतास इंडस्ट्रीज में तीन दशक पहले 1984 में तालाबंदी कर दी गई थी और अंतत: एक दशक बाद इसके कारखाने को मृत (समापन में) घोषित कर दिया गया था, जिस कारण इस उद्योग समूह में सीधे तौर पर नियोजित 12 हजार से अधिक कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे। कारखानों को फिर से नहींचला पाने के कारण न्यायालय के आदेश पर इसके कारखानों को कबाड़ के भाव में बेच दिया गया और तीन दशक बाद न्यायालय के आदेश पर इसके कर्मचारियों को लाभांश (सेवानिवृत्ति की उम्र तक वेतन के हिसाब से क्षतिपूर्ति) देने की प्रक्रिया आरंभ की गई।

रोहतास उद्योगसमूह (समापन में) के डालमियनगर प्रभारी अधिकारी आरत राय वर्मा ने सोनमाटी को बताया कि हाई कोर्ट के शासकीय समापक (पटना) की रिपोर्ट के आधार पर उच्च न्यायालय ने बाकी बचे कर्मचारियों के लाभांश भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। श्री वर्मा के अनुसार, करीब 10 हजार कर्मचारियों को उनके बकाए (लाभांश) की रकम (करीब 72 करोड़ रुपये) का भुगतान कर दिया गया है, जबकि करीब 2100 कर्मचारियों के बकाए 06 करोड़ रुपये का भुगतान उनकी ओर से जरूरी कागजात के जमा नहींहोने के कारण रह गया है। न्यायालय द्वारा निर्धारित तारीख तक कर्मचारी या उनके आश्रित कागजात जमा कर अपना भुगतान प्राप्त कर लें।
एक प्रश्न के उत्तर में आरत राय वर्मा ने बताया कि रोहतास उद्योगसमूह के कर्मचारियों को भुगतान का तो आदेश है, मगर इस उद्योगसमूह को बंदी के समय (1984) तक विभिन्न तरह की आपूर्ति (आधिकारिक आदेश पर) करने वाले सप्लायरों आदि के बकाए के भुगतान को लेकर न्यायालय का आदेश नहींहुआ है। इसके लिए बेहतर विकल्प यह है कि बकाए के दावेदर न्यायालय के संज्ञान में अपनी बात साक्ष्यों के आधार लाएं और न्यायालय से भुगतान के लिए प्रार्थना करें।
(वेब रिपोर्टिंग : कुमार अरुण गुप्ता)

Share
  • Related Posts

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    गोरखपुर, (उत्तर प्रदेश)। संस्कृति, साहित्य और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की ओर से गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रामकुमार…

    Share

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास )। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से बाल रोग विभाग एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    रोहतास में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बैठक, पर्यटन, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति

    रोहतास में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बैठक, पर्यटन, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति

    ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण

    ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण

    दीघा तट पर रेत से साकार हुए महादेव, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दिया विश्व शांति का संदेश

    दीघा तट पर रेत से साकार हुए महादेव, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दिया विश्व शांति का संदेश