रसोई गैस की कीमत में वृद्धि

नई दिल्ली (सोनमाटी समाचार)। जुलाई 2016 के बाद से सरकार ने 19वीं बार रसोई गैस की कीमतों में इजाफा किया है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और एटीएफ की कीमतों को संशोधित करती हैं। यह पिछले माह तेल की औसत कीमत और विदेशी मुद्रा विनिमय दर पर निर्भर करती है।
 

पिछले साल जुलाई में सरकार ने हर महीने कीमत बढ़ाकर गैस सिलिंडर पर सब्सिडी खत्म करने का निर्णय लिया था। तब से लेकर अब तक 19वीं बार कीमत में हुए इजाफे के मुताबिक घरेलू रसोई गैस का सब्सिडीयुक्त 14.2 किलोग्राम का एक सिलिंडर अब 495.69 रुपये में मिलेगा। बिना-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 93 रुपये बढ़कर 742 रुपये प्रति सिलिंडर हो गई है। इससे पहले एक अक्तूबर को इसकी कीमत 50 रुपये बढ़ाकर 649 रुपये की गई थी।

पिछले साल सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों से हर महीने कीमत वृद्धि करने के लिए कहा था ताकि अगले साल मार्च तक सब्सिडी को खत्म किया जा सके। इस नीति को लागू किए जाने के बाद से अब तक सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम में 76.51 रपये की वृद्धि हुई है। जून 2016 में इसकी कीमत 419.18 रुपये प्रति सिलिंडर थी।

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार विमान ईंधन (एटीएफ) की दिल्ली में कीमत 54,143 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। यह पिछली कीमत 53,045 रुपये प्रति किलोलीटर से 1,098 रुपये अधिक है। इससे पहले एक अक्तूबर को इसकी कीमत में छह प्रतिशत यानी 3,025 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि हुई थी।

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’