विश्व पर्यावरण दिवस: एनएमसीएच व जीएनएसयू के द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार द्वारा दो स्थानों सहारा वृद्धाश्रम (सासाराम) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेहरी-ऑन-सोन पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना एवं वरिष्ठ नागरिकों व आमजनों की स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ-साथ स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन भी किया गया जो प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। शिविर में कुल 7 इंटर्न डॉक्टरों ने भाग लिया। उन्होंने डॉ. राहुल चंद्रा, डॉ. जोशी, डॉ. भरत और डॉ. श्वेता के नेतृत्व में दोनों स्थानों पर वृद्धजनों एवं उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जाँच की। इस सामाजिक पहल का नेतृत्व संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. निपेन्द्र द्वारा किया गया जिन्होंने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी भागीदारी निभाई और सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निरंतर समाज सेवा और जनस्वास्थ्य को लेकर प्रतिबद्ध है, और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा।

वहीं दूसरी ओर, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर वृक्ष लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह , प्रतिकुलपति डॉ. जगदीश सिंह, नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एच के सिंह, कुलसचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. संदीप मौर्या, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुमार आलोक प्रताप, अकादमी निदेशक सुदीप कुमार सिंह समेत विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने एवं जीव मात्र के कल्याण के लिए वृक्षारोपण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़