कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का उत्साहपूर्वक आयोजन

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने हेतु सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने संस्थान परिसर के साथ-साथ परिसर के बाहर सफाई कर स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। बाल प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तथा कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। ये प्रतियोगिताएँ विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम — ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ पर आधारित थीं। बच्चों ने रचनात्मकता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने विचारों को प्रस्तुत किया।इस अवसर पर पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए महिला किसानों के बीच जूट के थैले वितरित किए गए, जिससे प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाई जा सके।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने संबोधन में कहा, “पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कृषि अनुसंधान संस्थान के रूप में हमारा लक्ष्य है पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ कृषि प्रणालियों का विकास करना, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हो और किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठ सके। इस पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर हरित और स्वच्छ भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हों।”

कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न प्रभागों प्रभागाध्यक्षगण डॉ. कमल शर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. उज्ज्वल कुमार सहित अन्य वैज्ञानिक एवं अधिकारीगण भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दी | कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. पी. सी. चन्द्रन, डॉ. रोहन कुमार रमण, डॉ. रचना दुबे, संजय राजपूत, उमेश कुमार मिश्र एवं विजय बाबु द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से सभी गतिविधियाँ प्रभावी रूप से संपन्न हुईं।

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान