जन सरोकार के मुद्दे पर पैनी नजर रखते थे किसलय जी : पूर्व विधायक

  • चौथी पुण्यतिथि पर याद किये गए वरिष्ठ पत्रकार स्व. कृष्ण किसलय

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। वरिष्ठ पत्रकार स्व. कृष्ण किसलय की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निज निवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।सभा की शुरुआत स्व. कृष्ण किसलय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. कृष्ण किसलय के व्यक्तित्व और उनकी पत्रकारिता के सरोकारों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ने उन्हें शानदार और निष्पक्ष पत्रकार बताया। कहा कि वे पत्रकार ही नहीं एक साहित्यकार भी थे। उनकी कई पुस्तक का विमोचन करने की बात कहीं। कहा कि उनकी कुछ पुस्तकें प्रकाशित हुई है और कुछ प्रकाशअधीन है। वहीं प्रेस क्लब के सचिव मुकेश पाण्डेय ने उन्हें जमीनी पत्रकार बताते हुए कहा कि वे हमेशा सामाजिक मुद्दों की तह तक जाते थे। प्रेस क्लब के संरक्षक जगनारायण पाण्डेय ने उन्हें जुझारू और संघर्षशील पत्रकार बताया।

पूर्व विधायक ई . सत्यनारायण सिंह ने उन्हें मुद्दों को गहराई से समझने वाला पत्रकार बताया जो कभी भी मैदान में उतरने से नहीं हिचकते थे। कहा कि कृष्णा किसलय तेज तर्रार पत्रकार थे वह हर जन सरोकार के मुद्दे पर पैनी नजर रखते थे।

कार्यक्रम का संचालन स्वर्गीय किसलय के पुत्र निशांत राज ने किया। इस अवसर पर मनीष कुमार वर्मा, अंकित वर्मा, अशोक सिन्हा, भाजपा के नगर महामंत्री रवि शंकर राय, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कार्यकर्ता उमेश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, कुणाल यादव, विनोद यादव, रंजीत कुमार समेत अनेक पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    One thought on “जन सरोकार के मुद्दे पर पैनी नजर रखते थे किसलय जी : पूर्व विधायक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे