भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक सम्पन्न, पटना में होगा प्रदेश स्तरीय आयोजन

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ

आरा (भोजपुर) सोनमाटी प्रतिनिधि। देशभर के पत्रकारों और पत्रकार संगठनों के साझा मंच के रूप में कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सदैव पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और किसी भी तरह पत्रकारों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जायेगा। उपरोक्त उद्गार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को संगठन के भोजपुर जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कही।

बैठक की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के साहित्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी डॉ. राम लखन चौरसिया ने किया। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में प्रस्ताव आया कि अगले वर्ष (2024) के शुरुआत में बिहार की राजधानी पटना में बिहार प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जाय जिसमें संगठन से जुड़े प्रदेश भर के पत्रकारों और साहित्यकारों की सहभागिता हो। इस प्रस्ताव पर सभी की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से पहले बिहार के सभी जिलों की जिला इकाइयों को पुनः सक्रिय किया जाय। आयोजन में उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया गया और उपस्थित कवियों ने अपनी काव्य प्रस्तुति से इसको सफल बनाया। रोशन कुमार साह सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष प्रेम सागर ने किया और आभार जिला महासचिव सोमनाथ साह ने किया।

(रिपोर्ट : डा. भगवान उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान