15 देशों में सीमा की रक्षा कर रहीं महिलाएं

दुनिया के ऐसे देशों में भारत की निर्मला सीतारमण भी


निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री बना कर भारत दुनिया के उन 15 देशों में शामिल हो गया है, जहां महिला रक्षा मंत्री हैं। हालांकि भारत में इनसे पहले प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने भी रक्षा मंत्रालय की कमान संभाली थी। श्रीलंका में करीब 20 साल तक भंडारनायको को रक्षा मंत्री बनाया गया था। इस कड़ी में वर्तमान में फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, निकारागुआ, केन्या, अल्बानिया, नॉर्वे, बॉस्निया और हर्जेगोविना सहित दुनिया के 15 देशों में रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी महिला के हाथों में है। इनमें भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश भी शामिल है।
नीदरलैंड में जेएस प्लैसचार्ट को देश की रक्षा का भार मिला हुआ है। वह 2012 से यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं। केन्या में आर ओमामो रक्षा मंत्री हैं। अल्बानिया में एम. कोढेली रक्षा मंत्री का पद संभाल रही हैं, जो तीन सालों से इस पद पर हैं।
नार्वे की रक्षा मंत्री एनएमई सोर्रडिया भी महिला हैं। वह भी इस पद पर तीन सालों हैं। ऑस्ट्रेलिया की रक्षा मंत्री भी महिला है। वहां देश की रक्षा मैरिस प्याने के पास हैा। स्पेन में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी महिला नेता एमडी कॉस्पेडल के पास है, जो इस पद पर एक साल से हैं।


यूरोपीय देश स्लोवेनिया में एंद्रेजा कटिक के पास देश की सुरक्षा का जिम्मा है। हाल ही में इराक के एर्बिल शहर में आइएसएस लड़ाकों से लडऩे के लिए सेना को लगाने का आदेश देने वाली वही हैं।
स्पेन में मारिया डोलोरेस रक्षा मंत्री हैं। उन्हें प्रधानमंत्री मारियानो राजॉय ने नवंबर 2016 में यह जिम्मेदारी सौंपी। मारिया डोलोरेस दि कोस्पेदाल सत्तारूढ़ पीपुल्स पार्टी की सेक्रेटरी जनरल भी रह चुकी हैं।
जापान में टोमोमी इनाडा ने यह जिम्मेदारी संभाल रखी है। हालांकि उन्हें 2017 में शांति रक्षा अभियानों से सेना के दस्तावेजों को छिपाने के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा है।
फ्रांस में फ्लोरेंस पार्ली यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। राष्ट्रपति इमैनुअल मैकरॉन की सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप में एक मंत्री के हटने बाद फ्लोरेंस को यह दायित्व मिला।
इटली में पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री रॉबर्टा पिनोट्टी रक्षा मंत्री का पद संभाल रही हैं। उन्हें 2014 में यह जिम्मेदारी मिली। उनका रक्षा मंत्री के रूप में प्रदर्शन बेहतर माना जाता है। उन्हें कद्दावर नेत्री के रूप में जाना जाता है।
बांग्लादेश मेें शेख हसीना अपने देश की प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ रक्षा मंत्री का भी दायित्व संभाल रही हैं। बांग्लादेश में चार दशक से अधिक समय के अपने राजनीतिक सफर में वह ताकतवर राजनीतिक शख्सियत हैं।
जर्मनी के शासन के इतिहास में पहली बार 2013 में एक महिला ओजोला फर्द वॉन लायेन को रक्षा मंत्री बनाया गया। वह अब तक इस पद के दायित्व को संभाल रही हैं। इससे पहले वह श्रम, महिला और बाल विकास मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

Share
  • Related Posts

    पत्रकार उपेंद्र कश्यप को मिला डाक्टरेट की मानद उपाधि

    दाउदनगर (औरंगाबाद) कार्यालय प्रतिनिधि। फोर्थ व्यूज व दैनिक जागरण के पत्रकार उपेंद्र कश्यप को ज्वलंत और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने, सोन का शोक, आफत में बेजुबान, सड़क सुरक्षा और…

    Share

    पूर्व मंत्री डॉ. खालिद अनवर अंसारी का निधन

    -मुख्यमंत्री ने डॉ. खालिद अनवर अंसारी के निधन पर जताया दुःख, राजकीय सम्मान के साथ होगा उनका अंतिम संस्कार डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार के पूर्व केबिनेट मंत्री सह आंल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़