जीएनएसयू नर्सिंग पीएचडी शुरू/ आईएमए के 96वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम

जीएनएस विवि में नर्सिंग में पीएचडी की पढ़ाई शुरू

जीएनएसयू-sonematte
जीएनएसयू

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता। रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज को नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में पीएचडी की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति भारतीय नर्सिंग परिषद, नई दिल्ली द्वारा दी गई है। उपलब्धि शैक्षणिक गुणवत्ता और सारे मानदंडों को पूरा कर प्राप्त किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के तहत सांविधिक निकाय नर्सिंग परिषद द्वारा अनुमति मिलने पर नर्सिंग पीएचडी की पढ़ाई कराने वाला बिहार और झारखंड का इकलौता विश्वविद्यालय बन गया है। नर्सिंग में पीएचडी की शिक्षा कुछ राज्यों में ही प्रदान की जाती है। यह अनुमति 27 दिसंबर 2021 को निर्गत पत्र के माध्यम से दिया गया है । इस उपलब्धि पर कुलाधिपति सह राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह, कुलपति डॉ. एम एल वर्मा, संस्थान के निर्देशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, नारायण नर्सिंग कॉलेज के डीन डॉ. भाग्यलक्ष्मी, उप प्राचार्य नितेश कुमार ने खुशी जाहिर की और कहा कि संस्था के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

काव्या मिश्रा के गणेशवंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ

आईएमए कार्यक्रम

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि निशान्त राज)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 96वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ सोन नद तट पर बसे अरवल की बेटी काव्या मिश्रा के गणेशवंदना नृत्य से हुआ। पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के अलग-अलग राज्यों से आए डॉक्टरों की उपस्थिति में मेडिकल एसोसिएशन के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह के द्वारा अंगवस्त्र एवं नगद राशि देकर काव्या मिश्रा को सम्मानित किया गया। यह जानकारी उनके पिता नंद मोहन मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि शास्त्रीय नृत्य के लिए अनेक सम्मान प्राप्त नृत्यांगना काव्या मिश्रा पटना मगध मूवी हाउस की ब्रांड एंबेसडर और साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर” के साहित्य मंत्री हैं।
इस मौके पर फिल्म कलाकार सह साहित्यकार अखिलेंद्र मिश्रा, अभिनेता मनोज पंडित, साहित्यकार डॉ. कुमार विमलेंदु सिंह, अभिनेता कुमार अमित रंजन, बेलांव (अरवल) मुखिया मंटू सिंह तथा सरपंच हरी नारायण यादव ने काव्या को शुभकामना दिया है।

Share
  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास )। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व…

    Share

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मतदाता सूची में अपना नाम दोबारा दर्ज कराने के लिए अब पात्र मतदाताओं के घर तक निर्वाचन विभाग की टीम पहुंचेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश