पटना में 18वें रोजगार मेले का आयोजन, 447 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

  • प्रधानमंत्री ने कहा—नियुक्ति पत्र सिर्फ कागज नहीं, भारत के भविष्य की नींव

पटना। शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में शनिवार को आयोजित रोजगार मेला (18वां चरण) सैकड़ों युवाओं के जीवन में नई शुरुआत लेकर आया। भारत सरकार के केंद्रीय सुरक्षा बलों एवं अन्य विभागों में चयनित अभ्यर्थियों ने इस आयोजन में शामिल होकर नियुक्ति पत्र प्राप्त किए। रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का यह आयोजन एक सशक्त उदाहरण बना।

इस रोजगार मेले में पटना केंद्र से भारत सरकार के 11 विभिन्न विभागों में चयनित कुल 447 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि रोजगार मेला अभियान की शुरुआत से अब तक देशभर में 11 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जिससे सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और गति दोनों को बल मिला है।

देशभर में पटना सहित 45 स्थानों पर एक साथ आयोजित इस रोजगार मेले का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 भारत के विकास यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के बाद का यह समय युवाओं के जीवन में भी नए अवसरों और नई उम्मीदों का संकेत देता है।

प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्रों को युवाओं के आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी से जोड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। वैश्विक व्यापार समझौतों और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहे निवेश से देश में रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं।

पटना में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायती राज तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री माननीय राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि देश की सेवा का यह अवसर गर्व और जिम्मेदारी दोनों लेकर आता है।

कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त पटना के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्ज्वल (भा.पु.से), उप-महानिरीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस, के. रंजीत एवं एच. जितेन सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।यह आयोजन सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय पटना की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

(रिपोर्ट तस्वीर: पीआईबी, इनपुट: निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    One thought on “पटना में 18वें रोजगार मेले का आयोजन, 447 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर