डेहरी में 20 सूत्री बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई तीखी चर्चा

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। जनसमस्याओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा को लेकर सोमवार को डेहरी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, नल-जल योजना, भूमि विवाद और मनरेगा जैसी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष अशोक सोनी ने की।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान एवं अध्यक्षीय संबोधन के साथ हुई। इस दौरान 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने अंचल राजस्व कर्मी, आवास सहायक एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं रहते हैं, जिससे कार्यों की सही समीक्षा नहीं हो पाती। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों पर शोकॉज करने की मांग की।बै

ठक में सदस्यों ने पीडीएस दुकानदारों द्वारा लाभुकों को कम राशन देने, गैस सिलिंडर का डीएससी कैंसिल करने, अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन चालू नहीं होने तथा महिला चिकित्सक की कमी का मुद्दा उठाया। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, नल-जल योजना, भूमि विवाद, बिजली एवं श्रम विभाग से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

सदस्य आनंद पांडेय ने चकनहा पंचायत के शंकरपुर मोड़ के समीप कूड़े के ढेर के कारण झुके बिजली ट्रांसफॉर्मर एवं पोल से दुर्घटना की आशंका जताई। उन्होंने बिना तार के खड़े बिजली पोल पर शीघ्र तार लगाने की मांग भी रखी।

बैठक में जमुहार पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-104 की मरम्मत कराने तथा जमुहार एवं बरांवकला पंचायत में विवाह मंडप निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। साथ ही मनरेगा कार्य स्थलों पर योजना संबंधी बोर्ड लगाने का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में बीडीओ अजीत कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार, सीओ अविनाश कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. पवन कुमार, बीईओ डॉ. संजय कुमार सिंह, बीसीओ मनोहर गुप्ता, बीपीएम विपुल पांडेय, एमओ खुशबू कुमारी, जेई सुजीत कुमार, विधायक प्रतिनिधि अरुण शर्मा सहित कई 20 सूत्री सदस्य उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला