बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 आवेदन 25 अप्रैल से

पटना (बिहार )-सोनमाटी समाचार नेटवर्क।  बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेवारी एक बार फिर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को मिली है। राजभवन ने तीसरी बार एलएनएमयू को यह जिम्मेवारी सौंपी है। दो वर्षीय सीइटी-बीएड-2022 की प्रवेश परीक्षा के लिए 25 अप्रैल से 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएगा। 18 से 21 मई तक विलंब शुल्क के साथ अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकेंगे। अभ्यार्थी 9 जून से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीइटी-बीएड प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 23 जून है। 60 दिनों में रिजल्ट जारी कर दी जाएगी। दो वर्षीय  सीइटी-बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार से हैं अनारक्षित कोटे के लिए -1000 रुपए, ईडब्लूएस/ महिला/ बीसी/ इबीसी के लिए -750 रुपए और एससी/ एसटी के लिए -500 रुपए ऑनलाइन जमा करना होगा। उपयुक्त जानकारी नोडल विवि एलएनएमयू के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को जुबली हॉल  में आयोजित प्रेसवार्ता  में बताया।

कुलपति ने बताया कि दो वर्षीय  सीइटी-बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट जल्द लांच कर दी जाएगी। अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर फॉर्म भर सकेंगे। इस दौरान अभ्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसकी तैयारी की जा रही है और जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।

कुलपति ने यह भी जानकारी दिया कि 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड-2022 प्रवेश परीक्षा का आयोजन का निर्णय कुछ दिन बाद लिया जाएगा। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा हो गई है लेकिन इसका परिणाम आना बाकी है। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा 26 संभावित है। वर्तमान सत्र के छात्र-छात्राओं को भी नामांकन का अवसर मिल सके इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

इनपुट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’