बौंसी मेला ग्राउंड में ‘विकसित भारत@2047’ पर 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम शुरू

बांका/ पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भागलपुर इकाई द्वारा बौंसी के मेला ग्राउंड में ‘विकसित भारत@2047’ विषय पर तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक चलेगा।

प्रदर्शनी का उद्घाटन बांका के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल तथा कटोरिया के विधायक पूरन लाल टुडू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना अवश्य साकार होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में आम जनता की जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कटोरिया विधायक पूरन लाल टुडू ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयोजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को धन्यवाद दिया।

केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आम जनता को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया जा रहा है।

इसके साथ ही विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा लोक कला मंच के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। दरभंगा से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक कुमार द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में केन्द्रीय संचार ब्यूरो के आदर्श कुमार और प्रभात कुमार का विशेष योगदान रहा।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़