अभिनव कला संगम ने किया चूड़ा-दही भोज सह मिलन समारोह का आयोजन

डेहरी-आन-सोन( रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के अवसर पर अभिनव कला संगम (अकस) द्वारा बुधवार को वीर कुंवर सिंह चौक स्थित सोन राइजिंग स्कूल के प्रांगण में चूड़ा-दही सह सामाजिक समरसता भोज एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार थे। अतिथियों का स्वागत सोन राइजिंग स्कूल के निदेशक प्रशांत सिंह, आरएसके पब्लिक स्कूल के निदेशक आनंद सिंह, डीपीएस स्कूल के निदेशक समीर कुमार, संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव नंदन कुमार एवं अन्य सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर किया गया।

इस अवसर पर विधायक राजीव रंजन सिंह एवं एसडीएम नीलेश कुमार ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चूड़ा-दही, तिलकुट जैसे पारंपरिक व्यंजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

अकोढ़ीगोला जिला पार्षद सीमा सिंह ने अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।

संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह एवं सचिव नंदन कुमार ने बताया कि चूड़ा-दही मिलन सह सामाजिक समरसता कार्यक्रम सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में आयोजित किया गया, जो संस्था की एक महत्वपूर्ण पहल है। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान गायकों द्वारा सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति की गई। मौके पर उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष संतोष सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता मनोज अज्ञानी एवं सचिव नंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में प्रो. दिग्विजय सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ. नवीन नटराज, डॉ. अरविंद कुमार, रामनाथ यादव, नंद यादव, बाबा वीर कुंवर क्रिकेट टूर्नामेंट नगर चैंपियन की ओर से छोटू कुमार, सोनू पांडे, दीपक कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, सिंगर राजेश कुमार, पिंटू कुमार, अनिल कुमार गुप्ता उर्फ ब्लू, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा संस्था की ओर से प्रधान सलाहकार कीर्तन श्रीवास्तव, शिवाजी सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, महासचिव रवि तिवारी, मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कलाम हाशमी, राहुल सिंह गहलोत, आलोक कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी, अरुण शर्मा, मनोज पांडे, राज पटेल उर्फ बंटी, शुभम सिंह, संजय गुप्ता, विजय चौरसिया, उमेश प्रसाद, विकास वर्मा, पंकज कुमार उर्फ टिंकू, यश उपाध्याय, राहुल कुमार, भोला, सुनील कुमार उर्फ पिंटू, सिंटू, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, मनीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, कलाकार, अभिभावक एवं कला प्रेमी उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षाभले ही नीट परीक्षा के शोर में यूजीसी नेट परीक्षा की गड़बड़ी का मामला दबा हुआ दिख रहा हो, लेकिन इसकी गंभीरता किसी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह