स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह

देहरादून (उत्तराखंड)-विषेश प्रतिनिधि। स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया गया।समारोह का शुभारंभ लेखक गाँव की निदेशक एवं स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा विदुषी निशंक तथा प्रति-कुलपति प्रो. आर.सी. सुन्द्रियाल द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे समूचा परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम में बीएएमएस, योग एवं बीएनवाईएस पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने योग प्रदर्शन, सामूहिक गीत, नृत्य, देशभक्ति गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभागार को ऊर्जा और वीर रस से भर दिया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल राष्ट्रप्रेम बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त संदेश दिया।

संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत देश राग एवं लोक गीतों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बीएएमएस के छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को जीवंत कर दिया, जिसे देखकर अनेक दर्शक भावविभोर हो उठे।

मुख्य अतिथि विदुषी निशंक ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की गरिमा, स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदानों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध कराता है और एक सशक्त, समावेशी एवं जिम्मेदार भारत के निर्माण का संदेश देता है।

इस अवसर पर प्रति-कुलपति प्रो. आर.सी. सुन्द्रियाल ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों एवं दायित्वों के संतुलन पर बल दिया। वहीं संयुक्त निदेशक प्रदीप कोठियाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सामाजिक प्रतिबद्धताओं को रेखांकित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल एवं डॉ. शिवानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में संस्था के सचिव बालकृष्ण चमोली, डीन अकादमिक प्रो. राजुल दत्त, डॉ. अंजना विलियम्स (प्राचार्य, नर्सिंग), कुलसचिव अरविंद अरोड़ा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की आईटी सेल की समन्वयक अंजलि नैथानी सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’