पत्रकार ओम प्रकाश पांडे के निधन पर शोक सभा

om prakash pandey

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष प्रतिनिधि। वरीय पत्रकार ओम प्रकाश पांडे के निधन की खबर ने स्थानीय बुद्धिजीवियों, पत्रकारों व सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं को शोकाकुल कर दिया। बेबाक पत्रकारिता करने वाले 58 वर्ष की आयु में बुधवार की शाम वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस लिया।
वरीय पत्रकार ओम प्रकाश पांडे के आकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने पाली रोड स्थित अग्रसेन भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मिडिया के सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख। पत्रकारों ने उनके विचारों को सामने रखा और पत्रकारिता व सामाजिक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विदित हो कि स्व. पांडे कुछ समय से बीमार थे। इलाज के दौरान ही वाराणसी में उनका निधन हो गया। शालीन व सम्मोहक व्यवहार की बदौलत उन्होंने बौद्धिक वर्ग में विशिष्ट पहचान बनाई थी। मौके पर जगनारायण पांडे, मुकेश पांडे, सुरेंद्र तिवारी ,वारिस अली, मदन कुमार, रामअवतार चैधरी, विकास चन्दन‌, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौतम कुमार, कमलेश कुमार, अजय कुमार, मिथिलेश कुमार, मनजीत सिंह, रवि कुमार, अनिल कुमार, सत्येंद्र कुशवाहा, संजय चैधरी, अशोक सिंह, आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्ट, तस्वीर : सुरेंद्र तिवारी , इनपुट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जन्मोत्सव पर विशेष लेखक : निशांत राज “जब दुनिया विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति से दूर होती जा रही है, तब पंत की कविताएँ हमें मनुष्य और प्रकृति के…

    Share

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के शस्य विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. धनंजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    Weekly epaper

    Weekly epaper

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट