छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने सुधा फैक्ट्री क्षेत्र, एनीकट क्षेत्र सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं और पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी घाटों पर पर्याप्त एवं मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, पहुंच पथ तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

छठ व्रतियों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आवागमन के रास्तों को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ छठ पूजा से पूर्व तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने घाटों पर की जा रही तैयारियों का नियमित अनुश्रवण करने और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का भी निर्देश दिया, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी, ओएसडी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास ) । हरियाणा स्थित सैनिक स्कूल रेवाड़ी के 18वें वार्षिकोत्सव समारोह में बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी कलाकार आदित्य प्रकाश ने अपनी कलात्मक प्रतिभा…

    Share

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है। ‘माता शबरी संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम