वाणिज्य संकाय द्वारा साक्षात्कार प्रबंधन पर व्याख्यान का आयोजन

Faculty of Commerce GNSU


डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष प्रतिनिधि। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित वाणिज्य संकाय द्वारा साक्षात्कार प्रबंधन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर व पूर्व सह-कुलपति सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, प्रोफेसर डॉ ओ. पी. राय रहे।
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि का विश्वविद्यालय परिषर में शैक्षिक निर्देशक श्री सुदीप कुमार सिंह जी के द्वारा तुलसी पौध और अंगवस्त्र देकर किया गया। प्रोफेसर राय ने इस वाणिज्यिक युग मे साक्षात्कार की भूमिका एवं उसका उत्कृष्ट प्रबंध किस तरह किया जा सकता है पर युवा छात्र-छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया। आज के वर्तमान समय में अत्यधिक युवा साथियों के लिए साक्षात्कार एक फोबिया के रूप में उभर कर आ रहा है। इसका मूल कारण साक्षात्कार की परिभाषा को सिर्फ विषय ज्ञान के रूप में जोड़कर किया जा रहा है। जबकि साक्षात्कार व्यक्ति या युवा के गुण, मूल्यों व उसकी तर्कशक्ति के साथ बेहतर निर्णय कैसे लिया जा सकता है के आधार पर होता है।

GNSUगोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय


इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ मयंक कुमार राय और मुख्य वक्ता को छात्रों से रूबरू करने का कार्य संकायाध्यक्ष डॉ किशन जी द्वारा किया गया। वही डॉ विशाल कुमार द्वारा इस व्याख्यान के आयोजन हेतु आवश्यक योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर बेहतर संयोजन के साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


(रिपोर्ट, तस्वीर: भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    भोजपुरी चित्रकला के संरक्षण को नई पहल, बिहार संग्रहालय में पहली संगठित प्रदर्शनी

    पटना। बिहार की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिहार संग्रहालय और भारतीय विरासत संस्थान, नोएडा के बीच कला एवं सांस्कृतिक…

    Share

    पेलिएटिव केयर में दक्षता बढ़ाने की पहल, नारायण नर्सिंग कॉलेज और ईको इंडिया का संयुक्त कार्यक्रम

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज ने ईको इंडिया के सहयोग से “एनएनसी पेलिएटिव केयर सीसीबी ईको प्रोग्राम फॉर नर्सेज इन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भोजपुरी चित्रकला के संरक्षण को नई पहल, बिहार संग्रहालय में पहली संगठित प्रदर्शनी

    भोजपुरी चित्रकला के संरक्षण को नई पहल, बिहार संग्रहालय में पहली संगठित प्रदर्शनी

    पेलिएटिव केयर में दक्षता बढ़ाने की पहल, नारायण नर्सिंग कॉलेज और ईको इंडिया का संयुक्त कार्यक्रम

    कुशलाही में वैज्ञानिक मत्स्य पालन पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई उन्नत तकनीकों की जानकारी

    कुशलाही में वैज्ञानिक मत्स्य पालन पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई उन्नत तकनीकों की जानकारी

    डब्ल्यूजेएआई ने झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

    करोड़ों के लिए कौड़ियों की लड़ाई

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव