आज से शुरू हुआ ऑडिट सप्ताह

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), कार्यालय महालेखाकार (लेखापरीक्षा), कार्यालय वित्त एवं संचार (लेखापरीक्षा) एवं निदेशक, लेखापरीक्षा , पूर्वी क्षेत्र के संयुक्त तत्वाधन में बुधवार को लेखापरीक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता का विषय “बिहार का लोक संस्कृति अथवा पर्यावरण संरक्षण” था । इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा बढ़ दृचढ़ कर भाग लिया गया। जिसमे क्रमश कुमारी ऋचिका(लेखा परीक्षक),श्वेता निशा, प्राची को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पारितोषिक वितरण शिव शंकर, उप महालेखाकार के कर.कमलों द्वारा दिया गया।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आलोक रंजन, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी एवं सरिता, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी विश्वपति सिंह, वरिष्ठ लेखा अधिकारी शामिल थे। प्रतियोगिता के आयोजन में माया कुमारी, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी एवं सुनीता कुमारी, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी ने मुख्य भूमिका निभाई।

रिपोर्ट,तस्वीर: पीआईबी (पटना)

देहरादून – विशेष प्रतिनिधि। भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) के निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में राष्ट्रीय ऑडिट दिवस मनाया गया।
एक सौ बहत्तर वर्ष पूर्व 16 नवम्बर 1860 को स्थापित इस संस्थान द्वारा अपने गौरवशाली इतिहास, लम्बी विकासयात्रा तथा सुशासन में अपने योगदान को अभिचिह्नित करने के लिए गत वर्ष से प्रतिवर्ष 16 नवम्बर का दिन हर्षोल्लास के साथ ऑडिट दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में, देहरादून स्थित चारों कार्यालयों द्वारा भी 16 नवम्बर को द्वितीय ऑडिट दिवस तथा 16 से 22 नवम्बर तक चलने वाले सप्ताह को ऑडिट सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान, सुशासन के एक महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में ऑडिट की महत्ता के प्रति जनसामान्य तथा समस्त हितधारकों में जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह लोक प्रशासन को अधिक जिम्मेदार तथा पारदर्शी बनाने में इस संस्थान की प्रासंगिकता को सामने लाने का एक अवसर है।
ऑडिट सप्ताह के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, कार्मिकों के लिए निबंध प्रतियोगिता के अतिरिक्त कौलागढ़ से घंटाघर तक एक वाकेथोन तथा कौलागढ़ में एक ऑडिट मेले का आयोजन किया जाएगा।


रिपोर्ट : डॉ सुशील उपाध्याय
(इनपुट: निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को डेहरी में मिठाई दुकानों और खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जक्की बिगहा मोहल्ला स्थित रोहित इंटरप्राइजेज के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर