15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च को रचना गोष्ठी संयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस रचना गोष्ठी में जिले के कवि- कहानीकार अपनी- अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

बैठक में सासाराम, डेहरी, तिलौथू, नासरीगंज, बिक्रमगंज, नोखा सहित अन्य अंचलों के रचनाकारों को प्रलेस से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया।

प्रलेस की राज्य कार्यकारिणी समिति के वरिष्ठ सदस्य कुमार बिंदु ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जहां हिंदी, उर्दू, बंग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, कन्नड़ सहित सभी भाषाओं के साहित्यकार एकजुट होकर साहित्य और समाज की बेहतरी के लिए कार्य करते हैं। यह महज लेखक संगठन नहीं है, बल्कि तरक्की पसंद तहरीक है, आंदोलन है। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन की उपज है प्रलेस।

बैठक के अंत में राकेश श्रीवास्तव, शफीक अहमद खान और रुपेश श्रीवास्तव ने अपनी कविताओं का पाठ भी किया। मौके पर प्रो. केके शर्मा, रुपेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, इंद्रदेव चौधरी, अभय कुमार पंडित, शफीक अहमद खान, कुमार बिंदु आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता डा. कृष्ण कुमार शर्मा ने की।

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ और पुनर्वास विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक व व्यावसायिक दिशा डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग…

    Share

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी), प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ की थीम पर आधारित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    पार्थेनियम के खिलाफ जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर

    पार्थेनियम के खिलाफ जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन