राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने क्षेत्रीय कार्यालयों में भारतीय भाषा दिवस मनाया

national book of india

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने रविवार को नई दिल्ली में अपने मुख्यालय के साथ-साथ सभी क्षेत्रीय कार्यालयों तथा पुस्तक प्रोन्नयन केन्द्र, पटना में भी भारतीय भाषा दिवस मनाया गया।
बहुभाषाविद महाकवि सुब्रमण्यम भारती के 140वीं जयंती के उत्सव रूप मनाने के लिए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत दिल्ली के निर्देश पर भारतीय भाषा दिवस पर पुस्तक प्रोन्नयन केन्द्र, पटना में भाषाओं की विविधता, उत्कृश्टता व महत्ता को रेखांकित किया गया। कई भाषाओं को जानने के महत्व की बात की। साथ ही बेहतर संवाद करने के लिए अन्य भारतीय भाषाओंको सिखाने के लिए प्रोत्साहित किया। कहानी सुनाने के कार्यक्रम में कथावाचक रोहित कुमार ने पटना के विभिन्न स्कूलों से आए 50 विद्यार्थियों को अपनी कहानी से प्रेरित किया तथा साथ ही बच्चों ने भी भरपूर आनंद लिया ।
इस अवसर पर एक से अधिक भाषाएं पढ़ने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी इसमें बच्चों ने हिन्दी, मैथिली, भोजपुरी तथा मगही भाषाओं की पुस्तकों को पढ़ने के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत, पटना के विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने अगरतल्ला, त्रिपूरा के छात्रों के साथ आपस में परस्पर बातचीत की और संवाद को आगे बढ़ाया। विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्रों ने वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से बातचीत की और एक-दूसरे को अपनी-अपनी भाषा में शब्द सिखाए ।

रिपोर्ट,तस्वीरः पीआईबी (पटना)

(इनपुट: निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’