सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य को दी भावभीनी विदाई

dr. ashok kumar

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई महिला कालेज डालमियानगर के प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत डा. अशोक कुमार सिंह सेवानिवृत्त हो गए। शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उन्हें समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी। महिला कालेज डालमियानगर के नवीन प्रभारी प्राचार्य राजनीतिशास्त्र विभाग के वरीय व्याख्याता व एसोसिएट प्रोफेसर डा. माधुरी सिंह ने योगदान किया।
इस समारोह की अध्यक्षता इतिहास के विभागाध्यक्ष डा. दिग्विजय सिंह ने की। विदाई समारोह में वक्ताओं ने डा. सिंह के महिला कालेज के विकास में किये गए योगदान की चर्चा की और कहा कि इनके कार्यकाल में कालेज के विकास की गाथा इतिहास के पन्नों पर अंकित किया जाएगा। इनके कार्यकाल में नैक से ग्रेडेशन मिला। विश्वविद्यालय का पहला नैक ग्रेड पाने वाला यह पहला कालेज है। वहीं कालेज की चारदीवारी व छात्राओं को बेहतर माहौल के साथ पठन-पठान की कई सुविधाएं भी उपलब्ध हुई ।
मौके पर डा. राधा गोविंद सिंह, डा. बलिराम सिंह, डा. अजित कुमार सिंह, डा. पुष्पा महाराज , डा. गीता पांडेय, डा. मधुरिमा मिश्रा, डा. शम्भू शरण शर्मा समेत सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को डेहरी में मिठाई दुकानों और खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जक्की बिगहा मोहल्ला स्थित रोहित इंटरप्राइजेज के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर