जातीय गणना का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

डेहरी अनुमंडलाधिकारी चंद्रिमा अत्री

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न गांवों में चल रहे जातिगत आधारित जनगणना का स्थलीय जांच शुक्रवार को डेहरी अनुमंडलाधिकारी चंद्रिमा अत्री ने किया। अनुमंडलाधिकारी ने भैसाहा एवं चकन्हा  पंचायत के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया और जातिगत आधारित गणना कार्य को देखा।

अत्री ने बताया कि प्रगणक अपने क्षेत्र का मैपिंग का कार्य संपन्न कर चुके हैं,  और घर-घर जाकर मकान का सूचि करण कर रहे हैं। इस संबंध में उन्हें आवश्यक जानकारियां दी गई।

जातीय जनगणना

जातीय जनगणना के प्रथम चरण के कार्य को  ससमय यानी 21 जनवरी 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सभी पंचायतों में जातीय जनगणना का कार्यों को संपन्न करने के लिए डेहरी प्रखंड में कुल 290 प्रगणक की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु 48 पर्यवेक्षक की भी प्रयुक्त किए गए हैं।

 मौके पर  डेहरी प्रखंड के चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी  पुरुषोत्तम त्रिवेदी, भैसाहा पंचायत की मुखिया  मंजू देवी, वार्ड सदस्य सहित अन्य प्रगणक मौजूद थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

  • Related Posts

    बाबा नागार्जुन स्मृति सम्मान से नवाजे गए कवि कुमार बिंदु

    डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पटना में हुए 106 वें स्थापना दिवस समारोह एवं 43 वें महाधिवेशन में रोहतास जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात कवि…

    जन कल्याण सेवा समिति ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम

    सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वधान में आईपीएस विकास वैभव के साथ संवाद एवं अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन कुशवाहा सभा भवन में किया गया। कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बाबा नागार्जुन स्मृति सम्मान से नवाजे गए कवि कुमार बिंदु

    बाबा नागार्जुन स्मृति सम्मान से नवाजे गए कवि कुमार बिंदु

    जन कल्याण सेवा समिति ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम

    जन कल्याण सेवा समिति ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम

    भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए बिहार के युवाओं को जगना होगा : विकास वैभव

    भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए बिहार के युवाओं को जगना होगा : विकास वैभव

    भाजपा ने जारी की झारखंड विधान सभा चुनाव की पहली सूची, 66 में से 11 महिलाओं को मिली टिकट

    उन्नत कृषि तकनीक द्वारा धान परती भूमि प्रबंधन

    उन्नत कृषि तकनीक द्वारा धान परती भूमि प्रबंधन

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सामूहिक धान कटाई कार्यक्रम

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सामूहिक धान कटाई कार्यक्रम