नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर का शपथ ग्रहण समारोह

पदाधिकारी - शपथ ग्रहण समारोह

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। नगर परिषद स्थित बस स्टैंड के सभागार में शुक्रवार को  शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान नगर परिषद डिहरी-डालमियानगर के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई।

 इस समारोह में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह के द्वारा सबसे पहले मुख्य पार्षद शाशी कुमारी, उसके बाद उप मुख्य पार्षद रानी कुमारी सहित 39 वार्डों  के निर्वाचित पर्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

शपथ ग्रहण समारोह

शपथ लेने वाले पार्षदों में रीना देवी (वार्ड-1),  राजेश कुमार गुप्ता (वार्ड-2),  रवि शेखर (वार्ड-3),  प्रिया देवी (वार्ड-4),  शत्रुघन कुमार (वार्ड-5),  रितेश कुमार (वार्ड-6),  चंदन कुमार (वार्ड-7), आरती देवी (वार्ड-8), धर्मशीला देवी (वार्ड-9),  रितु हजारीका (वार्ड-10), कलावती देवी (वार्ड-11), योगेंद्र प्रसाद (वार्ड-12), रंगलाल सिंह (वार्ड-13),  मंजू देवी (वार्ड-14), विशाल कुमार गुप्ता (वार्ड-15), नेहा देवी (वार्ड-16),  मीरा गुप्ता (वार्ड-17), बिंदा देवी (वार्ड-18), अनीता देवी (वार्ड-19), समीर आलम (वार्ड-20), संतोष कुमार  उपाध्याय (वार्ड-21),  अवधेश शर्मा (वार्ड-22), सरवरी खातून (वार्ड-23), मुमताज कौसर (वार्ड-24), रोशनी देवी (वार्ड-25), उषा देवी (वार्ड-26),  श्याम बिहारी प्रजापति (वार्ड-27), रंजना श्रीवास्तव (वार्ड-28), मीना देवी (वार्ड-29), मोजिबुल हक (वार्ड-30), आनंद कुमार चौधरी (वार्ड-31),  धनंजय कुमार चौधरी (वार्ड-32),  विशाखा सिंह (वार्ड-33), अमन कुमार शर्मा (वार्ड-34), सरिता देवी (वार्ड-35), सुनीता देवी-1 (वार्ड-36),  मंजू देवी (वार्ड-37), रामेश्वर प्रसाद (वार्ड-38), प्रेमा देवी (वार्ड-39) रहें।

  इस कार्यक्रम में  अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार,  प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी , अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी, सिटी मैनेजर आफताब आलम , एवं अनुमंडल कार्यालय के हरिकांत प्रसाद, संतोष कुमार, रितेश कुमार आदि कर्मचारी  शामिल थे।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्य पार्षद ने कहा

शपथ ग्रहण के बाद मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने कहा है कि शहर को स्वच्छ रखने, ड्रेनेज सिस्टम विकास करना, वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाना, जलजमाव समस्या को दूर करने, शहर में खेलकूद को बढ़ावा देना मेरा प्राथमिकता है। नगर परिषद द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है, ताकि कोई विकास से वंचित नहीं रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को भारत सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), पटना (नराकास)…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर