जातीय गणना का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

डेहरी अनुमंडलाधिकारी चंद्रिमा अत्री

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न गांवों में चल रहे जातिगत आधारित जनगणना का स्थलीय जांच शुक्रवार को डेहरी अनुमंडलाधिकारी चंद्रिमा अत्री ने किया। अनुमंडलाधिकारी ने भैसाहा एवं चकन्हा  पंचायत के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया और जातिगत आधारित गणना कार्य को देखा।

अत्री ने बताया कि प्रगणक अपने क्षेत्र का मैपिंग का कार्य संपन्न कर चुके हैं,  और घर-घर जाकर मकान का सूचि करण कर रहे हैं। इस संबंध में उन्हें आवश्यक जानकारियां दी गई।

जातीय जनगणना

जातीय जनगणना के प्रथम चरण के कार्य को  ससमय यानी 21 जनवरी 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सभी पंचायतों में जातीय जनगणना का कार्यों को संपन्न करने के लिए डेहरी प्रखंड में कुल 290 प्रगणक की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु 48 पर्यवेक्षक की भी प्रयुक्त किए गए हैं।

 मौके पर  डेहरी प्रखंड के चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी  पुरुषोत्तम त्रिवेदी, भैसाहा पंचायत की मुखिया  मंजू देवी, वार्ड सदस्य सहित अन्य प्रगणक मौजूद थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    सासाराम (रोहतास)। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बेदा स्थित राज वाटिका हॉल में सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरी साड़ियों, हरी…

    Share

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर