बाल कविताएं

मैं बालक गुमनाम अभी हूँ।
मुन्ना चुन्ना नाम अभी हूँ।।
मिट्टी बदन पर मल रहा हूँ।
बज्र सा मैं खुद ढल रहा हूँ।।
बजरंग सा बलवान मैं हूँ।
इस देश का आह्वान मैं हूँ।।
अभी जो वर्तमान खड़ा हूँ।
देश का स्वाभिमान खड़ा हूँ।।
मैं राम रहीम का रूप हूँ।
बोस गांधी का स्वरूप हूँ।।
मैं थोड़ा बहुत शर्मीला हूँ।
बालक हूँ पर गर्वीला हूँ।।

आज आया बच्चों का त्यौहार ,
बाल दिवस यह कहलाता है ।
हॅंसते खेलते स्कूल जो जाते ,
गुरुजनों को जो भी ध्याता है ।।
थे भारत के जो रत्नों में रत्न ,
प्रथम प्रधानमंत्री कहलाते हैं ।
था जिन्हें सारे बच्चों से प्यार ,
वे बच्चों के चाचा कहलाते थे ।।
बच्चे कहते थे सारे ही जिन्हें ,
चाचा नेहरू बहुत ये प्यारे थे ।
बच्चों को ये विकसित करना ,
उद्देश्य उनके बहुत न्यारे थे ।।
बच्चे हमारे हैं राष्ट्र के धरोहर ,
बच्चे ही कर के सुंदर नेता हैं ।
बच्चे ही अभिनेता अधिकारी ,
यही बच्चे सारे सुंदर वेत्ता हैं ।।
14 नवंबर जन्मदिन यह मेरा ,
आज इन बच्चों को वरता हूॅं ।
अपना जन्मदिन ये मैं आजसे ,
बच्चों को समर्पित करता हूॅं ।।
तबसे नेहरू जन्मदिवस यह ,
सारे बच्चों के यह नाम हुआ ।
आज का दिन बच्चों का दिन ,
सुंदर सुनहरा यह काम हुआ ।।
बच्चे भी यह हॅंसते व खेलते ,
जन्मदिवस पे जश्न मनाते हैं ।
केक काटते मिठाईयाॅं बाॅंटते ,
स्वयं खाते और वे खिलाते हैं ।।
करते हैं वे समारोह आयोजन ,
चाचा का गुणगान वे करते हैं ।
हम सब उनके राष्ट्र निवासी ,
हम नहीं आपस में लड़ते हैं ।।

Share
  • Related Posts

    “खेत बचाओ अभियान” के तहत गुलरियाचक, गया जी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गयाजी। कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की सेहत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “खेत बचाओ अभियान” के तहत गया जिले के टेकारी प्रखंड स्थित सिमुआरा…

    Share

    नवनिर्मित भवन से सजेगा विद्यार्थियों का भविष्य, विधायक ने किया उद्घाटन

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। प्रखंड के शंकरपुर बडीहां मध्य विद्यालय में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत ग्राम अभियंत्रण संगठन, सासाराम कार्यप्रमंडल-1 द्वारा लगभग 48 लाख रुपये की लागत से…

    Share

    One thought on “बाल कविताएं

    1. बाल दिवस पर 1. मैं देश का स्वाभिमान हूं 2. बाल दिवस दोनों कविताएं बहुत रोचक ढंग से प्रस्तुत की गई है। बढ़िया।👍

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “खेत बचाओ अभियान” के तहत गुलरियाचक, गया जी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    “खेत बचाओ अभियान” के तहत गुलरियाचक, गया जी में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    नवनिर्मित भवन से सजेगा विद्यार्थियों का भविष्य, विधायक ने किया उद्घाटन

    जीएनएसयू के छात्र रोहित कुमार का इन्फोसिस में चयन, वाणिज्य संकाय में खुशी की लहर

    जीएनएसयू के छात्र रोहित कुमार का इन्फोसिस में चयन, वाणिज्य संकाय में खुशी की लहर

    आईओटी तकनीक से होगी खेतों की निगरानी, कृषि अनुसंधान परिसर पटना में नई प्रणाली का शुभारंभ

    आईओटी तकनीक से होगी खेतों की निगरानी, कृषि अनुसंधान परिसर पटना में नई प्रणाली का शुभारंभ

    बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, लोक संस्कृति और कृषि विज्ञान को मिला राष्ट्रीय गौरव

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    “एक कदम स्वच्छता की ओर” नाटक ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश