जीएनएसयू में राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनों को अंगदान के बारे में जानकारी प्रदान करना तथा वेबीनार के माध्यम से नर्सिंग छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान मुख्य उद्देश्य रहा। इस वर्ष के भारतीय अंगदान दिवस का विषय “जीवन रक्षक बने, अंगदान का संकल्प लें” पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ओपीडी क्षेत्र में आम लोगों के बीच पंपलेट वितरण किया गया तथा नारायण नर्सिंग कॉलेज में वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का आयोजन डॉ. पी पुन्नारसी विभागअध्यक्ष मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग के देखरेख में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष एवं एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान समुदाय के लोगों और नर्सिंग छात्रों के बीच जागरूकता फैलाया गया तथा छात्रों को अंगदान के महत्व के बारे में बताया गया। नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या सह डीन डॉ. के लता एवं उप प्राचार्या डॉ. श्वेता शर्मा के मार्गदर्शन में अंगदान के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के आयोजन में तेजपाल सिंह, नर्सिंग ट्यूटर बिप्लव डिंडा, विक्रांत कुमार, शिवांशु कुमार, ममता कुमारी, मोनिका फिलिप्स आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Share
  • Related Posts

    भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

    आरा (भोजपुर)। भोजपुरी भाषा के शेक्सपीयर कहे जाने वाले राय बहादुर भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को स्थानीय सरदार पटेल बस स्टैंड परिसर में भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,…

    Share

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    सासाराम (रोहतास)। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, नई दिल्ली की रोहतास जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा के नेतृत्व में नवपदस्थापित जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

    भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    बांकीपुर उपचुनाव : क्या भाजपा का गढ़ रहेगा अजेय या बदलेगा चुनावी समीकरण?

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी, मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी,  मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक