ई किसान भवन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक

ई किसान भवन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। ई किसान भवन में सोमवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख मनीष कुमार के अध्यक्षता की गई। बैठक में खरीफ फसल मौसम में किसानों को उर्वरक की कोई समस्या नहीं हो इसके लिए कई आवश्यक निर्देश दिये गये। प्रमुख ने कहा कि सही मूल्य पर किसानों को उर्वरक मिलना चाहिए। बीडीओ अजीत कुमार ने कहा कि किसानों की कोई समस्या प्रखंड कार्यालय में नहीं पहुंचे इसका ख्याल सभी उर्वरक विक्रेता रखेंगे। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने भी सभी उर्वरक विक्रेता को निर्धारित मूल्य पर खाद बेचने और सरकार के एफसीओ नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया। बीएओ अशोक कुमार ने कहा कि किसानों के लिए उर्वरक विक्रेता उनके खेतीबाड़ी केआधार हैं। बैठक में उर्वरक विक्रेताओं ने बताया कि परेशानी तब होती है जब निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक का आवंटन डीलरों से होता है। बैठक में प्रखंड उप प्रमुख प्रियंका देवी, समाजसेवी अजीत कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रविन्द्र कुमार, कृषि समन्वयक सुनिल कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह , मनोज कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक अभिनव कुमार सिंह सभी किसान सलाहकार एवं उर्वरक विक्रेता अजय ओझा, नंदलाल कुमार, राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Share
  • Related Posts

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    सासाराम (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का…

    Share

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    सासाराम (रोहतास )। सासाराम स्थित एक महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के साथ-साथ एक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस  के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

    रोहतास के रामुडीह स्कूल में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित; जांच जारी

    पूर्णिया में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, डीएपी के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

    पूर्णिया में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, डीएपी के अत्यधिक उपयोग पर चिंता

    सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने को बढ़ी लोगों की रुचि

    सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित, पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने को बढ़ी लोगों की रुचि

    हरी खाद और संतुलित उर्वरक पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हरी खाद और संतुलित उर्वरक पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, पटना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित