जीएनएसयू : नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में दीक्षारंभ समारोह

गोपाल नारायण सिंह

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्याल के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आज नवागंतुक कृषि स्नातक छात्रों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्थान के सभागार में उपस्थित नवागंतुक कृषि स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि आज देश की जीडीपी के संपूर्ण हिस्सेदारी में आधा भाग कृषि से प्राप्त हो रहा है। हमारे देश में कृषि के बल पर ही अर्थव्यवस्था निर्भर करती है क्योंकि कृषि प्रधान देश है। आप सभी लगन और मेहनत के बल पर नए-नए शोध करें एवं कृषि को और ऊंचाई प्रदान करें ताकि किसानों की स्थिति मजबूत हो। और जब किसानों की स्थिति मजबूत होगी तभी विकसित भारत का सपना पूरा हो सकेगा।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष डॉ. हरिकेश सिंह ने छात्रों को यह संदेश दिया कि आपके बुद्धि विवेक के बल पर देश के विकास पर असर होना है। इसलिए आप नए-नए अनुसंधानों की ओर प्रवृत्त हों तथा जिस उद्देश्य को लेकर कृषि जैसे विभाग को अपनाया है उस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हों।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों को बताया कि कृषि को बहुत हेय दृष्टि से देखा जाता है लेकिन कृषि ही भारत की उन्नति का मूल आधार है ।आप सभी इस विश्वविद्यालय में आए हैं और इसे अपना संस्थान के रूप में चुना है उसके लिए आपको धन्यवाद देते हुए स्वागत करता हूं कि आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करें। इसके लिए जो भी सहयोग हमसे लेना चाहें, मै हमेशा उपलब्ध हूँ।

कार्यक्रम को प्रति कुलपति डॉ. जगदीश सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुमार आलोक प्रताप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आरंभ में सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने कृषि स्नातकों के नए विद्यार्थियों को उनके उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कल्पना कुमारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए के सिंह ने किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान संस्थान के सभी शिक्षक गण व कर्मचारी गण तथा कुलाधिपति के निजी सचिव योगेश उपाध्याय एवं कृष्णा साहू उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित