कृषि पदाधिकारी की समीक्षा बैठक का आयोजन

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। प्रखंड -ई किसान भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई। बताया गया कि समीक्षा के क्रम में पाया गया है कि कुछ मिट्टी के नमूने मिट्टी जांच प्रयोगशाला औरंगाबाद में नहीं भेजा गया है। सभी पंचायत कर्मियों को दो दिनों के अंदर मिट्टी का नमूना, मिट्टी जांच प्रयोगशाला में जमा करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसान लाभान्वित हो सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में यह केवाईसी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बताया गया कि इस प्रखंड में इस योजना में लाभ लेने हेतु एक सौ नया आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका सत्यापन कर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश कृषि समन्वयकों को दिया गया। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमरनाथ कुमार, कृषि समन्वयक राजीव रंजन सिंह, शैलेंद्र कुमार विरल, राकेश रंजन कुमार, जन सेवक रामकुमार राम, सूर्यदेव यादव, एटीएम महिमा कुमारी, कुमार विवेक, अतुल कुमार सिंह, एकाउंटेंट श्रीकांत कुमार सिंह, किसान सलाहकार संजीत कुमार, आलोक कुमार टंडन, शशि भूषण कुमार, चंदन कुमार , संतोष कुमार, चितरंजन कुमार, अमरेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय…

    Share

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    सासाराम- (रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए