बिहार विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति ने डीएम के साथ की बैठक

बिहार विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति ने डीएम के साथ की बैठक

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के स्थल अध्ययन यात्रा के दूसरे दिन सर्किट हाउस में सभापति मो. नेहालुद्दीन की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में जिलाधिकारी नवीन कुमार, अपर समाहर्ता चंद्रशेखर प्रसाद सिंह सहित समिति के आठ माननीय सदस्य और सभी विभागों एवं शाखाओं के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
पर्यटन को लेकर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने समिति के सभापति एवं अन्य सदस्यों को जिले में चल रहे विकास कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि यह जिला पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां रोहतासगढ़ किला, गुप्ता धाम, मंझार कुंड सहित अन्य पर्यटन स्थलों के सम्पूर्ण विकास को लेकर प्रस्ताव बनाकर पटना भेजा गया है। इस बाबत पर्यटन विभाग की एक टीम ने भी सभी पर्यटन स्थलों का दौरा कर जायजा लिया है। उम्मीद है जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक खबर मिलेगी और रोहतास के पर्यटन स्थलों का कायाकल्प देखने को मिलेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि रोहतास जिले में ज्यादातर पर्यटन स्थल जंगल के अंदर हैं और वहां की जमीन वन प्रमंडल के अंतर्गत आता है। उन्होंने समिति को बताया कि लगभग 100 एकड़ की जमीन जंगल के अंदर या फिर जंगल के किनारे बिहार सरकार की है।
जिलाधिकारी ने बताया कि वे रोहतासगढ़ किला, गुप्ता धाम आदि पर्यटन स्थलों के पास की वन प्रमंडल की जमीन से बिहार सरकार की वन के अंदर या वन के किनारे वाली जमीन से साझा करने की बात चल रही है। इस पर जल्द ही सहमति बनने की उम्मीद है।
उन्होंने समिति को अवगत करवाया कि शहर के अंदर सलीम शाह मकबरे एवं तालाब का जीर्णोधार किया गया है और वहां से अतिक्रमण हटाया गया है। यह लगभग 29 एकड़ में बना हुआ है। इसके चारों तरफ बाउंड्री की जा रही है। अगले 4 महीने में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
बिहार विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित अध्ययन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर