अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। नेपाल में अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान-2026 प्राप्त करने वाले भोजपुरी-हिंदी साहित्यकार अरविंद चित्रांश का कायस्थ महासभा आजमगढ़ के पदाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोलघाट स्थित डॉ. अवनीश अस्थाना के आवास पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उद्यान विभाग के पूर्व अधिकारी राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने की।

इस अवसर पर कायस्थ महासभा आजमगढ़ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नवीनचंद्र अस्थाना, वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी अस्थाना, भगवान स्वरूप श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अरविंद चित्रांश के भोजपुरी कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में 25 वर्षों के संघर्ष और योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आजमगढ़ और पूर्वांचल की माटी सदैव साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को जन्म देती रही है।

कायस्थ महासभा के अध्यक्ष नवीनचंद्र अस्थाना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर अरविंद चित्रांश ने न केवल पूर्वांचल, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं को समय-समय पर सम्मानित करना आवश्यक है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अरविंद चित्रांश के लंबे संघर्ष और साहित्यिक यात्रा की चर्चा करते हुए उनके योगदान को भोजपुरी समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अवनीश अस्थाना ने कहा कि अरविंद चित्रांश का यह सम्मान भोजपुरी भाषा, कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे साहित्यकार समाज का आईना होते हैं और उनके सम्मान से युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में अवधेश श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रामजी अस्थाना, भगवान स्वरूप श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव अधिवक्ता, विकास श्रीवास्तव, राकेश अस्थाना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

https://sonemattee.com/10-students-of-chaman-lal-college-became-part-of-the-arm

Share
  • Related Posts

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    सासाराम (रोहतास)। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बेदा स्थित राज वाटिका हॉल में सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरी साड़ियों, हरी…

    Share

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर