स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक : डॉ. दास

स्वच्छता के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत बुधवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड, पटना के कक्षा नवम् से द्वादश के छात्रों के लिए ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 32 छात्रों की सहभागिता रही।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वच्छ रहना हर किसी के लिए बहुत ज़रूरी है। स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। साथ ही, साफ-सुथरा रहने से आपको हर कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। हमें स्वच्छता के लिए दूसरों को प्रेरित करते हुए ‘स्वच्छता ही सेवा है’ संदेश का संप्रेषण करना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के प्रभागाध्यक्षों ने भी स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद छात्रों ने संस्थान के विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण किया एवं वहां चल रही गतिविधियों को बहुत करीब से समझा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वच्छता अभियान के अध्यक्ष डॉ. शंकर दयाल एवं सह-अध्यक्ष डॉ. रजनी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी