जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में की गई बैठक, बनाएं पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत

जनता दल (यूनाइटेड) रोहतास जिला कार्यालय

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के प्रभाकर रोड स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के रोहतास जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की तथा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमंडल प्रभारी राज किशोर प्रसाद, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रभात रंजन उर्फ दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मनोज उपाध्याय, संजय चंद्रवंशी, दिवाकर कुमार, अंजनी कुमार सिंह तथा परशुराम ततवा सम्मिलित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विचार विमर्श करना था।बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडल प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि पार्टी को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाना है प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अपने-अपने प्रखंड के पंचायत में पंचायत कमेटी का विस्तार व नवीनीकरण करेंगे। नए सक्षम और ऊर्जावान व्यक्ति जो पार्टी तथा प्रदेश के हित में काम करना चाहते हैं उनको नई जिम्मेदारी दी जाएगी और पार्टी को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव हम कार्यकर्ताओं के लिए एक अग्नि परीक्षा के समान है। हम लोग इस परीक्षा के लिए अभी से कमर कस चुके हैं पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की तैयारी शुरू की जा रही हैं और आगामी चुनाव में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। हमारा लक्ष्य जिले में सातों विधानसभा क्षेत्र जीतने का है जिसे हम अपनी तैयारी के आधार पर सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में वशिष्ठ सिंह, नागेन्द्र चंद्रवंशी, श्याम बिहारी राम, बिंदा चंद्रवंशी, अशोक चौधरी, बदरी भगत, धनंजय पटेल, संगीता सिंह, सन्तोष शुक्ला, अलख निरंजन, राजेश सोनकर, उपेन्द्र पटेल, डोमा राम, राजेश पाटीदार, अजय महतो, राजेश सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, मीनु सिंह, रमाकांत सिहं, विजय चौधरी, संजय सिंह, सिकंजय सिंह, विनोद कुशवाहा, परशुराम सिंह, मिथलेश सिंह, संतोष कुशवाहा सहित कई अन्य उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी