जांच शिविर में नहीं आए डॉक्टर, अस्थि दिव्यांग बैरंग लौटे वापस

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा परियोजना औरंगाबाद के तहत तीन से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की जांच शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में किया गया। चिकित्सक के नहीं पहुंचने के कारण अस्थि से संबंधित दिव्यांग बच्चों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ दिव्यांगता जांच कराने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। जानकारी मिली कि सदर प्रखंड औरंगाबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ को अस्थि दिव्यांगता की जांच के लिए आना था, लेकिन वह नहीं आ पाए और ऐसे बच्चों को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा।

वहीं, नवीनगर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार भारती द्वारा मुख बधिर बच्चों की जांच की गई, जबकि सदर अस्पताल औरंगाबाद के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद शरण द्वारा आंख से संबंधित दिव्यांगता की जांच की गई। बताया गया कि दाउदनगर, ओबरा और हसपुरा प्रखंडों के बच्चों के लिए शिविर लगाया गया।130 बच्चों का पंजीयन किया जा चुका था। 99 का जांच किया गया। चिकित्सक के नहीं पहुचने के कारण 31 बच्चों के अस्थि दिव्यांगता की जांच नहीं हो सकी।

एसएसए के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी गंगाधर महतो, औरंगाबाद प्रखंड साधन सेवी राकेश कुमार, दाउदनगर के प्रखंड साधन सेवी, राम अवध यादव, हसपुरा के प्रखंड साधन सेवी धर्मेंद्र प्रसाद, ओबरा के संजय सिंह एवं दाउदनगर के मुकेश कुमार, लिपिक रामावल्लभ कुमार उपस्थित थे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं