रालोमो का सदस्यता महापर्व गुरुवार,पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद/मारपीट में युवक जख्मी

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सदस्यता महापर्व गुरुवार को दाउदनगर के पटना रोड स्थित एक होटल की सभागार में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके अजय कुशवाहा ने बताया कि सदस्यता महापर्व के तहत गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दाउदनगर पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी का विस्तार करना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जा सके। इस अवस पर ओबरा विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ता एवं जिले के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता श्री कुशवाहा का स्वागत करेंगे।

मारपीट में युवक जख्मी

दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा गांव में मारपीट की घटना में गुड्डू कुमार नामक युवक जख्मी हो गया। घटना के संबंध में गांव के ही तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए जख्मी युवक द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है, जिसमें मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमीकी में कहा गया है कि वह टहलने जा रहा था। उसी दौरान आरोपितों ने गाली -गलौज करते हुए मारपीट किया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

Share
  • Related Posts

    स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। समाजसेवी स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जक्खी बिगहा रोड स्थित इ. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिभा सम्मान समारोह…

    Share

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    सासाराम (रोहतास)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाओं तथा किसानों को खाद की उपलब्धता में आ रही समस्याओं के विरोध में रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जिला…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”