12 बोर का 9 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के बाइक से करते थे सफर

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के गोह थाना के पुलिस ने नगाईन गांव से 9 जिंदा कारतूस, चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया हैं । एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ कुमार ऋषिराज प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि अवैध अग्नेयास्त्र के साथ एक युवक का फोटो वायरल हुआ था। वायरल फोटो को जब जांच पड़ताल किया गया तो चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार युवक से मिल गया तो वह वायरल फोटो मे दिखा रहे युवक से मेल खा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान गोह थाना क्षेत्र के नगाईन निवासी सुधीर ओझा के पुत्र शम्भू कांत ओझा एवं परासी गांव निवासी छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किये गये। उनकी निशानदेही पर नगाईन गांव से शंभू नाथ ओझा के घर से पुलिस ने 12 बोर का 9 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के नेतृत्व में एसाईटी टीम का गठन किया गया था। टीम में गोह थाना अध्यक्ष कमलेश पासवान, सब इंस्पेक्टर सुधीश कुमार, विवेक कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, रंजीत कुमार एवं एएसाई अशोक कुमार के साथ सशस्त्र बल शामिल थे। फोटो वायरल होने के बाद टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी के क्रम में चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो युवक गिरफ्तार हुए, फोटो मिलान किए जाने पर उनकी पहचान की गई। उन्होंने कहा कि शंभू कांत ओझा और छोटू कुमार के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    सासाराम (रोहतास)। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, नई दिल्ली की रोहतास जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा के नेतृत्व में नवपदस्थापित जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात कर…

    Share

    बांकीपुर उपचुनाव : क्या भाजपा का गढ़ रहेगा अजेय या बदलेगा चुनावी समीकरण?

    “प्रशांत किशोर की सक्रिय चुनावी पारी, भाजपा की प्रतिष्ठा और राजद की चुनौती ने बांकीपुर उपचुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले में बदल दिया है। अब यह चुनाव केवल एक सीट का…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    बांकीपुर उपचुनाव : क्या भाजपा का गढ़ रहेगा अजेय या बदलेगा चुनावी समीकरण?

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी, मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी,  मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब