एनएमसीएच में परिचय सत्र के साथ ही चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई का शुभारंभ

जीएनएसयू-sonematte

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में आज से चार दिवसीय मेटामोरफोसिस 2.0 का आयोजन शुरू हो रहा है। इसमें बिहार एवं झारखंड के लगभग एक दर्जन मेडिकल एवं डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के समन्वयक एवं अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुमार अंशुमान ने बताया कि मेटामोरफोसिस 2 में झारखंड राज्य के हजारीबाग एवं पलामू के मेडिकल एवं डेंटल कॉलेज के अलावे दरभंगा मेडिकल कॉलेज, नालंदा मेडिकल कॉलेज, मधुबनी मेडिकल कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज बिहटा, अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज गया, मेडिकल कॉलेज सहरसा आदि से लगभग 300 छात्र छात्राएं हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि मेटामारफोसिस के दौरान आउटडोर वा इंडोर खेलों के अलावा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर की रात में द ट्रैप बैंड नाइट, 25 की रात में क्रिस्टियल डीजे नाइट, 26 की रात में स्टार नाइट जिसमें मिथुन, भूमि त्रिवेदी, मोहम्मद इरफान एवं साथी हिस्सा लेंगे तथा आखिरी दिन 27 अक्टूबर की रात में सुफी नाइट तथा स्टैंड अप कॉमेडी का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कल्चरल प्रोग्राम में इसके अलावा फैशन शो, नाटक, बैंड नृत्य, गीत का आयोजन होगा। बताया कि खेलों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट वालीबाल, बास्केटबाल, रस्सा कशी, हैंडबॉल आदि की प्रतियोगिताएं होंगी जबकि इंडोर में शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लूडो आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा फोटोग्राफी, रिल मेकिंग, बॉडीबिल्डिंग, पानी पुरी खाना प्रतियोगिता का आयोजन होगा। चार दिनों तक चलने वाले मेटामारफोसिस कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के छात्रों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता, कविता, क्विज, ओपन मायक, डम कैरेट, फाइन आर्ट, स्केचिंग, रंगोली, मेहंदी, फेस मेकिंग समेत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

इस दौरान कुछ प्रमुख व्यक्तियों के द्वारा मेटा टॉक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा साथ ही छात्रों को मानसिक रूप से शांति प्रदान करने के लिए धार्मिक संवाद का भी आयोजन किया जाएगा।

24 अक्टूबर को प्रथम सत्र में उद्घाटन समारोह होगा जिसमें संस्थान के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति डॉ. जगदीश सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ,प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत कुमार सिंह, उपप्राचार्य डॉ. अशोक कुमार देव समेत सभी वरीय शिक्षक एवं विभाग अध्यक्ष की गरिमामय में उपस्थित होगी।

Share
  • Related Posts

    बढ़ती गर्मी में मत्स्य पालन के लिए तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी की किसानों को सलाह

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बढ़ते तापमान के बीच मत्स्य पालन को सुरक्षित और लाभदायक बनाए रखने के लिए विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गोपाल नारायण सिंह…

    Share

    आजमगढ़ की तान्या श्रीवास्तव ने फैशन डिजाइनिंग में बनाया नया मुकाम, ट्विंकल खन्ना भी हुईं प्रभावित

    आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद की प्रतिभाशाली युवाओं की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। आजमगढ़ की बेटी तान्या श्रीवास्तव ने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता और…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बढ़ती गर्मी में मत्स्य पालन के लिए तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी की किसानों को सलाह

    बढ़ती गर्मी में मत्स्य पालन के लिए तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी की किसानों को सलाह

    आजमगढ़ की तान्या श्रीवास्तव ने फैशन डिजाइनिंग में बनाया नया मुकाम, ट्विंकल खन्ना भी हुईं प्रभावित

    आजमगढ़ की तान्या श्रीवास्तव ने फैशन डिजाइनिंग में बनाया नया मुकाम, ट्विंकल खन्ना भी हुईं प्रभावित

    आरा में गूंजा चईत गायन, भिखारी ठाकुर की परंपरा को मिला नया स्वर

    आरा में गूंजा चईत गायन, भिखारी ठाकुर की परंपरा को मिला नया स्वर

    पौध आधारित भोजन से स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण संभव: जीएनएसयू वेबिनार में विशेषज्ञों का जोर

    अधिवक्ता समाज को दें नई दिशा, नागरिकों के जीवन में सुधार लाएं : जस्टिस सूर्यकांत

    अधिवक्ता समाज को दें नई दिशा, नागरिकों के जीवन में सुधार लाएं : जस्टिस सूर्यकांत

    कैमूर में एडीईओ परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल