सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं : डॉ. एमएल जाट

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में आईएआरआई पटना हब के छात्रों के लिए चल रहे दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को संवाद सत्र का आयोजन किया, जिसमें संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के साथ अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) हैदराबाद से मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एम. एल. जाट, वैश्विक अनुसंधान कार्यक्रम निदेशक – अनुकूल प्रक्षेत्र और खाद्य प्रणाली तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रमेश सिंह, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख, आईडीसी भी मौजूद थे।

डॉ. जाट ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के महत्त्व पर चर्चा करते हुए बताया कि यहाँ के छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। डॉ. सिंह ने छात्रों को बताया कि चुनौतियों से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। चुनौतियों से जीवन में हम बहुत कुछ सीखते हैं। उन्होंने छात्रों को अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) में अनुसंधान संबंधी कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ. दास ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और परिसर में अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष ही जीवन है। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने बताया कि अनुशासन और कड़ी मेहनत से जीवन में हम हर बाधाओं को पार कर सकते हैं। इस अवसर पर छात्रों को कृषि क्षेत्र के विभिन्न विषयों के बारे में भी विस्तार से जानकारी मिली। डॉ. बांडा साईनाथ, वैज्ञानिक-सह-कोर्स लीडर, दीक्षारंभ कार्यक्रम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

( इनपुट : निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    श्रीअरविन्द के दर्शन में अवतारवाद और चेतना के रूपांतरण पर हुआ मंथन डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। भारतीय परंपरा में वर्णित दस अवतार केवल पौराणिक कथाओं के पात्र नहीं हैं, बल्कि सृष्टि में…

    Share

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    सासाराम (रोहतास)। जिले के 54वें स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति