रोहतास की भूमि ऐतिहासिक भूमि है : विकास वैभव

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के न्यू डिलियां रोड स्थित बलराम सिंह मार्केट में शनिवार को लेट्स इंस्पायर के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं आईजी विकास वैभव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में वह क्षमता है कि वे बिहार को बदल सकते हैं और सफलता की ऊंचाई को छू सकते है।

उन्होंने कहा कि रोहतास की भूमि ऐतिहासिक भूमि है। मैं भी साक्षी रहा हूं। उग्रवाद उन्मूलन के बाद के परिवर्तन को देख रहा हूं। लोगों के जुड़ने से कार्य साकार हो सकता है। यह मैंने देखा है। उन्होंने एक दिसंबर को सासाराम में आयोजित नमस्ते बिहार में भारी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। जाति-संप्रदाय, लिंग भेद के विचारधाराओं से ऊपर उठकर व्यक्ति से व्यक्ति को जोड़कर हर गांव तक यह संदेश देना चाहते है कि 2047 तक विकसित बिहार के सपने साकार हो।

उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग की। इसके लिए लेट्स इंस्पायर बिहार गतिमान है एवं बिहार के युवाओं को मंजिल की ओर ले जाने हेतु नियमित रूप से प्रेरित कर रहा है।

उन्होंने कार्यालय उद्घाटन उपरांत सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह बाला को कार्यक्रम को सफल बनाने को डेहरी अनुमंडल के कोऑर्डिनेटर की जिम्मेवारी सौंपी। मौके पर अनुमंडल विधि के संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय, मुन्ना सिंह, मनोज अज्ञानी, यश उपाध्याय, डा. नवीन नटराज, अभिनव कला संगम के नंदन कुमार, रवि कुमार, लव सिंह, मदन सिंह, जेड आर अंसारी, गिरिजाधारी पासवान, संतोष सिंह, बिनोद गुप्ता समेत भारी संख्या में युवा मौजूद थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    सासाराम (रोहतास)। मशहूर शायर और साहित्यिक संस्था इदारा-ए-फ़िक्र-ओ-नज़र के संस्थापक स्वर्गीय ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में रविवार को सासाराम में एक भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    आरा (भोजपुर)। पुण्यतिथि पखवाड़ा के तहत स्थानीय बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त मृदंगवादक शत्रुंजय प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि परिचर्चा के रूप…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ