बिहार को चिकित्सा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें : विकास वैभव

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। बिहार के युवाओं में वह क्षमता है कि वे बिहार को बदल सकते हैं और सफलता की ऊंचाई को छू सकते हैं। इसके लिए जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन की, प्रेरणा की एवं सहयोग की। इसके लिए लेट्स इम्पायर बिहार गतिमान है एवं बिहार के युवाओं को मंजिल की ओर ले जाने हेतु नियमित रूप से प्रेरित कर रहा है। उक्त बातें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं आईजी बिहार पुलिस विकास वैभव ने शनिवार को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा शिक्षा छात्रों द्वारा आयोजित मेटामोरफोसिस कार्यक्रम के मेटा टॉक में छात्रों को संबोधित कर कहा।

इस कार्यक्रम में नारायण मेडिकल कॉलेज के अलावा बिहार और झारखंड के लगभग एक दर्जन मेडिकल कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विकास वैभव ने चिकित्सा छात्रों को कहा कि आए दिन हो रहे नए शोधों और नई खोज के प्रति हमेशा जागरूक रहे एवं बिहार को चिकित्सा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने चिकित्सा छात्रों को नौकरी प्रदान करने वाला बनने के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. महेंद्र कुमार सिंह ने विकास वैभव को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने विकास वैभव द्वारा यहां समय देने और छात्रों को संबोधन करने के लिए आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय आयोजन में विभिन्न खेलकूदों का कार्यक्रम चल रहा है साथ ही कल रात डीजे नाइट पर छात्र रात भर झूमते रहे। कार्यक्रम के समन्वयक डा. कुमार अंशुमान ने बताया कि आज रात स्टार नाइट कार्यक्रम है जिसमें कई नामी कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच खेलों की प्रतियोगिता भी अंतिम चरण में है और कई टीमें सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंच चुकी हैं जिनका आखिरी मुकाबला कल दिन में संपन्न हो जाएगा।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं