भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र के साथ 1.883किलो हेरोइन जब्त

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मुबारकगंज मुहल्ले के विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस ने छापामारी कर शनिवार अहले सुबह भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, दो मैगजिन, पीतल का बना हुआ 7.6एम. एम. का चौदह जिन्दा कारतूस, 9 एम. एम. का 25 जिन्दा कारतूस, दो देसी बंदूक, एक लोहे का तलवार, एक छोटा-सा इलेक्ट्रॉनिक तराजू,19 एंड्रायड मोबाईल सहित 1.31 लाख रुपए नगद बरामद किया गया। एसपी रोशन कुमार के नेतृत्व में लगभग 8 घंटे तक चली इस छापेमारी में कुल एक नाबालिग सहित 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने नगर थाना सासाराम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंन्स में बताया की गिरफ्तार बदमाशों में अल्तमस उर्फ जैद अली, रोहन चंद्रवंशी, धीरज कुमार, विकास कुमार, अनुराग राज, रंजीत कुमार, अतीक कुमार चौधरी, कुंदन कुमार राम, गाँधी कुमार, यश कुमार तथा एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया की गिरफ्तार सभी बदमाश पेशेवर हैं और इन पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया की जब्त मादक पदार्थ हीरोइन है, जिसका कीमत लगभग एक करोंड़ से भी अधिक है। इस कार्रवाई से अपराधियों के मनोबल पस्त हुए हैं, और रोहतास पुलिस की कार्यशैली को सराह गया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    कोइलवर में खेत बचाओ अभियान, किसानों की समस्याओं का होगा वैज्ञानिक समाधान

    पटना/ कोइलवर (भोजपुर)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना तथा कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कोइलवर प्रखंड के कुल्हरजी एवं कुलहटिया…

    Share

    जिला जज मुकेश सिंह व कोच कुलदीप श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन, मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

    आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित जिला मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिला जज मुकेश कुमार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कोइलवर में खेत बचाओ अभियान, किसानों की समस्याओं का होगा वैज्ञानिक समाधान

    कोइलवर में खेत बचाओ अभियान, किसानों की समस्याओं का होगा वैज्ञानिक समाधान

    जिला जज मुकेश सिंह व कोच कुलदीप श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन, मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

    जिला जज मुकेश सिंह व कोच कुलदीप श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन, मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

    स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास