विधिक सेवा दिवस पर जागरुकता शिविर का आयोजन

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के पत्र के आलोक में तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रोहतास अनुज कुमार जैन के निर्देशानुसार शनिवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, सासाराम, पंचायत भवन मोकर एवं पंचायत भवन महदीगंज में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के द्वारा लोगों को बताया गया कि सभी जरुरतमंदों के लिए निःशुल्क विधिक सेवा उपलबध है। मंडल कारा सासाराम में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर पैनल अधिवक्ता बिनोद कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में बंदियों के बीच विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्री मिश्रा ने बताया कि वैसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता उपलब नहीं है उन्हें कानूनी सहायता हेतु प्राधिकार के द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। उसी के तहत् 09 नवम्बर 1995 को कानूनी सेवा दिवस की स्थापना की गयी। इसके तहत् हासीयें पर रहने वाले समुदायों, महिलाओं और अप्पसंख्यकों को जिन्हें कानूनी जानकारी बहुत कम या बिल्कुल नहीं होती है वैसे लोगों को उनके अधिकारों और मुख्य कानूनी सेवाओं के बारे में शिक्षित किया जाता है जिनका वे लाभ उठा सकते है। वहीं पंचायत भवन मोकर में पैनल अधिवक्ता कन्हैया राम एवं पंचायत भवन महदीगंज में पैनल अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर सहायक अधीक्षक सुरेश प्रसाद, राजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजुद रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास