उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर प्रकाशित आंकड़े आज के दौर के नीति निर्माण में बहुत सहायक है : रोशन लाल

 पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षे. सं. प्र.), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के द्वारा पी.एल.एफ.एस. के लिए एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को होटेल एवीआर,बेली रोड,पटना में किया गया। इस सर्वेक्षण के मुख्य विषय है – “रोजगार और बेरोजगारी के प्रमुख संकेतों” (अर्थात श्रमिकों की जनसंख्या का अनुपात, श्रम बल भागीदारी दर, बेरोजगारी दर) का अनुमान लगाना है। इस क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख रोशन लाल साहू ने पी.एल.एफ.एस. सर्वेक्षण के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सर्वेक्षण के आंकड़े किस तरह देश के लिए अति महत्वपूर्ण है एवं सरकार के नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। साथ ही उन्होंने बताया कि उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर प्रकाशित आंकड़े आज के दौर के नीति निर्माण में बहुत सहायक है तथा इस सर्वेक्षण में मुख्य रूप से रोजगार और बेरोजगारी के प्रमुख संकेतों जैसे श्रमिकों की जनसंख्या का अनुपात, श्रम बल भागीदारी दर, बेरोजगारी दर का डेटा प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है, जिसमें रोजगार और बेरोजगारी दर पर विशेष जोर दिया जाता है। इसी वर्ष से इस सर्वेक्षण के द्वारा ही जिला स्तरीय आंकड़ों का वार्षिक आंकलन किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में उप निदेशक, परिमल द्वारा आंकड़ों की उपयोगिता एवं इसके तकनीकी पहलुओं से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया। स्वागत भाषण  मंजुषा कुमारी, व.सां.अधि. द्वारा किया गया। अभिषेक गौरव, सहायक निदेशक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर के तकनीकी पहलुओं से देवेन्द्र कुमार, व.सां.अधि., सुशील कुमार सिंह, व.सां.अधि., मनोज कुमार गुप्ता, व.सां.अधि., धीरेन्द्र नाथ प्रसाद, व.सां.अधि. ने लोगों को प्रशिक्षित किया। साथ ही प्रवीण कुमार (स.प.) एवं रणवीर सिंह (स.प्र.) ने ई-सिग्मा एंड सीएपीआई सॉफ़्टवेयर पर प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर उप क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के प्रभारी सह व.सां.अधि. राजीव कुमार झा एवं रंजीत कुमार, व.सां.अधि. एवं उप क्षेत्रीय कार्यालय, गया के प्रभारी सह व.सां.अधि. टेक नारायण प्रसाद एवं  रौशन कुमार, व.सां.अधि. उपस्थित थे। साथ ही रश्मि रंजन, कमलेश कुमार गुप्ता, कुमार इंद्रजीत,  गुरुराज सिंह,  आलोक कुमार पांडे,  अमित कुमार,  रवि कुमार, सभापति बैठा एवं  रूबी कुमारी भी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्रीय कार्यालय पटना के सभी सर्वेक्षण पर्यवेक्षक एवं सर्वेक्षण प्रगणक ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
                                                       

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं