मत्स्य पालकों के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों द्वारा संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में मुंगेर जिले के 32 मत्स्य पालकों के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. तारकेश्वर कुमार, वैज्ञानिक द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन के तरीकों की विस्तृत जानकारी जन्दाहा के चौधरी मत्स्य बीज केंद्र में दी गई। इस बीज केंद्र के संचालक त्रिपुरारी चौधरी ने अपनी सफलता के हर पहलुओं की कहानी किसानों के साथ साझा की। इसके उपरांत अमरेंद्र कुमार, तकनीकी अधिकारी ने सभी किसानों को चौर में मछली पालन की उन्नत तकनीकियों के बारे में बताया। प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु किसानों को समस्तीपुर के सोनमार चौर में सामूहिक मत्स्य पालन का अनुभव मिला। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसानों को मत्स्य बीज उत्पादन और बाढ़ ग्रस्त भूमि में सामूहिक तौर से मत्स्य पालन की प्रेरणा मिली। सोनमार चौर के प्रगतिशील तथा सफल किसान के तौर पर सुनील कुमार ने भी मत्स्य पालन पर अपने विचार रखे।अमितेश कुमार, एमटीएस ने किसानों के प्रक्षेत्र भ्रमण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला