प्रो. जगदीश प्रसाद यादव को मिला दायित्व, बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष…

जयनगर (मधुबनी)-सोनमाटी प्रतिनिधि। पत्रकारों और साहित्यकारों के बड़े और सक्रिय संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ रजत जयंती वर्ष में है और इस दौरान संगठन की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने प्रो. जगदीश प्रसाद यादव को संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है और यह संगठन के मधुबनी जिला इकाई सहित मधुबनी जिले की पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में प्रसन्नता की बात है। उनको इस पद का दायित्व दिये जाने से संगठन से जुड़े सदस्यों और अन्य पत्रकारों, साहित्यकारों और अन्य बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है।

प्रो. जगदीश प्रसाद यादव के भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बिहार प्रदेश बनने से संगठन को बिहार में मजबूती मिलेगी और युवा पत्रकारों और साहित्यकारों को उनका सानिध्य मिल सकेगा।

प्रो. जगदीश प्रसाद यादव पत्रकारिता में अपने शुरुआती दिनों से इस संगठन से जुड़े रहे हैं और संगठन को मधुबनी जिला में स्थापित करने वाले रहे हैं। वे संगठन में कई दायित्वों को सम्भाल चुके हैं और मधुबनी जिला अध्यक्ष, दरभंगा प्रमंडल अध्यक्ष रहने के बाद संगठन में राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव रहे हैं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन की प्रदेश में कमान संभालने से पहले तक वे राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव का दायित्व निभा रहे थे। वे 2014 में संगठन से जुड़ने और मधुबनी में स्थापित करने के बाद निरंतर इसे आगे बढ़ा रहे हैं। इस संगठन ने मधुबनी जिला और जयनगर में दर्जनों पत्रकारों को पत्रकारिता में पहचान देने और स्थापित करने का कार्य किया है।

प्रो. जगदीश प्रसाद यादव ने इस पद को धारण करने के बाद बिहार में संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों को सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि संगठन मधुबनी, आरा(भोजपुर), पटना, बक्सर, खगड़िया, दरभंगा, सुपौल, सीतामढ़ी इत्यादि जिलों में सक्रिय है और आगे इसे सम्पूर्ण बिहार में विस्तार किया जायेगा।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद उन्हें मधुबनी के अतिरिक्त सुपौल, दरभंगा, सीतामढ़ी के साथ ही नेपाल के सिरहा, धनुषा जिला के पत्रकारों, साहित्यकारों समेत बुद्धिजीवियों समेत अन्य लोगों ने भी बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय, मुनेश्वर मिश्र, मथुरा प्रसाद धुरिया, डॉ. बीरेन्द्र झा, नारायण यादव, मनीष सिंह यादव, संजय कुमार पंडित, दुर्गानंद झा ‘दुर्गेश’, गाँधी मिश्र ‘गगन’, दिनेश कुमार सिंह, प्रो. शिव कुमार झा, हेमंत सिंह, लक्की राउत, सुरेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार तिवारी, पिंकी झा, अमित कुमार राज, तेजनारायण झा ब्रह्मषि पप्पू कुमार सिंह, प्रभाष झा, अमित कुमार गुप्ता, पीयूष कुमार, संटू नायक, अनीश झा, दीपशिखा सिंह, प्रो. कविता कुमारी, अशोक मौर्य, गौतम तिवारी, घनश्याम कुमार झा उपाख्य रंजन अभिषेक, गौतम कुमार राम, मुन्ना पासवान, राहुल शर्मा, गोविंद जोशी, प्रेम आनंद उपाख्य प्रमोद कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, प्रमोद कुमार यादव, ऋषि कुमार सिंह, रोहित कुमार कामत, युगल किशोर सिंह, प्रशांत गुप्ता, सचिन कुमार कसेरा, नरेश ठाकुर, त्रिलोकी नाथ कुँवर, पुष्कर झा, रमेश भारती, नरेश चंद्र बरबरिया, ज्ञानेन्द्र झा, सुभाष सिंह यादव समेत अन्य पत्रकार, साहित्यकार शामिल हैं।

Share
  • Related Posts

    सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग व प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा शुक्रवार को पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड अंतर्गत सिल्हौरी-बिल्हौरी पंचायत के सिल्हौरी गांव में “संतुलित उर्वरक उपयोग…

    Share

    लाखों मरीजों के ‘मसीहा’ डॉ. सुनील बोस का निधन, डेहरी समेत पूरे शाहाबाद में शोक की लहर

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। प्रसिद्ध चिकित्सक और डेहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के पर्याय माने जाने वाले डॉ. सुनील बोस का गुरुवार को गोवा स्थित उनके पुत्री के आवास पर निधन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग व प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम

    सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग व प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम

    लाखों मरीजों के ‘मसीहा’ डॉ. सुनील बोस का निधन, डेहरी समेत पूरे शाहाबाद में शोक की लहर

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव